मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनीं प्रियंका चोपड़ा

मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनीं प्रियंका चोपड़ा

मुंबई :सिने स्टार प्रियंका चोपड़ा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बन चुकी हैं। प्रियंका ने कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सफाई की। गौरतलब है कि मोदी ने महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत करते हुए प्रियंका चोपड़ा को भी इसका हिस्सा बनने के लिए कहा था।

प्रियंका ने टि्वटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह कचरा इकटा करते दिख रही है। प्रियंका ने बकायदा इस वीडियो को कैप्शन भी दिया है। इसमें लिखा है कि ये रहा स्वच्छ भारत अभियान में मेरा योगदान। 

अभिनेत्री ने बाद में ट्वीट किया कि आप वह बदलाव बनें, जो देखना चाहते हैं। नरेन्द्र मोदी धन्यवाद मुझे यह याद दिलाने के लिए। मेरा स्वच्छ भारत संभव है, मानसिकता बदल रही है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री की कोशिशों की तारीफ की है। मोदी ने ट्वीट किया कि प्रियंका चोपड़ा द्वारा नवोन्मेषी प्रयास। स्वच्छ भारत बनाने के लिए लोगों को साथ लाने का यह बेहतरीन तरीका है। मेरा स्वच्छ भारत। 

Leave a comment