किंग खान और बार्बी गर्ल का एक बार फिर रोमांस

किंग खान और बार्बी गर्ल का एक बार फिर रोमांस

यश चोपड़ा के आखिरी डायरेटोरियल वेंचर जब तक है जान में शाहरुख खान और कटरीना कैफ पहली बार साथ नजर आए थे। दर्शकों ने दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया। अब लगता है एक बार फिर दर्शकों इन सितारों को फिर रोमांस करते हुए देखने को मिलेगा।

खबर है कि आदित्य चोपड़ा शाहरुख और कैट को अपने अगले वेंचर में कास्ट करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने अपनी अगली फिल्म को लिखना शुरू कर दिया है और यहां तक कि शाहरुख से स्टोरी पर चर्चा भी कर ली। यही नहीं सूत्रों की मानें तो शाहरुख ने मौखिक रूप से इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भी भर ली है।

फीमेल लीड के लिए आदी ने कटरीना को ही चुना है। यशराज बैनर इस एक्ट्रेस का वैसे भी फैन है और कई फिल्म साथ कर चुका है। आदित्य की यह फिल्म रोमांटिक फिल्म होगी।

Leave a comment