जूही ने दिलकश अदाओं से सबको बनाया था दीवाना

जूही ने दिलकश अदाओं से सबको बनाया था दीवाना

मुंबई : बॉलीवुड की कई ऎसी एक्ट्रस हैं जिन्होंने सालों अपने प्रशंसकों के दिलों पर राज किया ,जब शादी की बारी आई तो एनआरआई को चुना। ऎसी ही हैं पूर्व मिस इंडिया और बॉलीवुड अदाकारा जूही चावला। बॉलीवुड में जूही चावला को एक ऎसी अभिनेत्री के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने अपनी दिलकश अदाओं से दर्शको को अपना दीवाना बनाया है। 

जूही चावला का जन्म 13 नवंबर 1967 को हुआ था। जूही का आज 46 जन्मदिन हैं। उनके पिता एस.चावला पेशे से एक डॉक्टर थे। जूही ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लुधियाना से पूरी की। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई मुंबई के सिद्धेनम कॉलेज से पूरी की । 

वर्ष 1984 में जूही चावला को अखिल भारतीय सौंदर्य प्रतियोगिता मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला जिसमें वह मिस इंडिया चुनी गयीं ।

Leave a comment