
मुंबई : बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री परिणिती चोपड़ा को रणवीर सिंह का गंजा लुक पसंद आया है। रणवीर सिंह इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में काम कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह ने अपना सिर मुंडवाया है। परिणीति चोपड़ा को रणवीर सिंह का लुक बेहद पसंद आया है।
]परिणिती ने कहा कि रणवीर अपने रूप में आर्कषक लग रहे हैं। कुछ ही पुरूष होते हैं जो गंजे होने पर अच्छे लगते हैं। मैंने उन्हें गंजा होने बाद देखा वह काफी अच्छे लग रहे थे। मुझे लगता है कि बाजीराव मस्तानी उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक होगी।
उल्लेखनीय है कि फिल्म बाजीराव मस्तानी पेशवा बाजीराव और उनकी प्रेयसी मस्तानी पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की मुख्य भूमिकाएं है। बताया जाता है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह 18वीं सदी के मराठा शासक बाजीराव बनेंगे।
चर्चा है कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण मस्तानी जबकि प्रियंका चोपड़ा बाजीराव की पत्नी काशीबाई का किरदार रूपहले पर्दे पर निभा सकती हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है।

Leave a comment