
नई दिल्ली: महानायक अमिताभ बच्चन की अपने 72वें जन्मदिन (11 अक्टूबर) पर प्रशंसकों को चौंकाने की योजना है. वह शनिवार को कुछ सौभाग्यशाली प्रशंसकों को निजी वीडियो संदेश और डिजिटल हस्ताक्षरित पोस्टर भेजेंगे.
अमिताभ बुधवार से शुरू हो रहे एबी72 विशिज, पर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वालों और ट्विटर पर उन्हें फॉलो करने वाले सभी प्रशंसकों को जवाब देंगे.
इन भाग्यशाली प्रशंसकों को विशेष रूप से अमिताभ के ऑटोग्राफ वाला पोस्टर मिलेगा. इसके अलावा प्रशंसकों में से एक को बिग बी द्वारा विशेष रूप से रिकॉर्ड किया गया एक निजी वीडियो संदेश मिलेगा.
अमिताभ ने एक बयान में कहा, मैं हर साल दुनियाभर में मौजूद अपने प्रशंसकों से मिलने वाले प्यार और स्नेह से अभिभूत हो जाता हूं. इस साल मैंने प्यार का आदान-प्रदान करने का यह अनूठा तरीखा ढूंढा है.
हालांकि संदेश एक डिजिटल माध्यम से पहुंचता है, इसके बावजूद मेरे लिए यह उतना ही व्यक्तिगत है जितना एक-एक व्यक्ति मुझे बधाई देता है.

Leave a comment