
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री शाहीन की बेटी सायशा भी अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रही है। इस सुन्दर बाला को बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन लॉन्च करने जा रहे है। खबर है कि अजय देवगन की आने वाली फिल्म शिवाय में सायशा अजय देवगन के अपोजिट दिखाई देगी। अजय देवगन इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ निर्देशन भी करेंगे। अजय का मानना है कि सायशा इस रोल के सबसे परफेक्ट हीरोइन है।
यह फिल्म अजय देवगन के होम प्रोडक्शन में बनेगी। सायशा दरअसल 90 के दशक की अभिनेत्री शाहीन और बॉलीवुड अभिनेता सुमित सहगल की बेटी हैं। शाहीन, सायरा बानो के भाई की बेटी हैं। शाहीन ने महा संग्राम और आई मिलन की रात\" जैसी फिल्मो में काम किया है।
खबर है कि इस फिल्म के लिए बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां नजरें बिछाए बैठी थीं, मगर अजय देवगन को किसी नए चहरे की तलाश थी। कई लड़कियों के ऑडिशन लेने के बाद अजय ने सायशा को चुना। सायशा के लिए यह एक बड़ा मौका है, जब वह अजय देवगन के साथ बड़े परदे पर डेब्यू करेंगी।

Leave a comment