ऋतिक ने नरगिस को भी दिया बैंगबैंग डेयर चैलेंज

ऋतिक ने नरगिस को भी दिया बैंगबैंग डेयर चैलेंज

मुंबई : बॉलीवुड के माचोमैन ऋतिक रौशन ने रॉकस्टार नरगिस फाखरी को बैंगबैंग डेयर चैलेंज दिया है। ऋतिक रौशन की फिल्म बैंगबैंग 02 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए ऋतिक ने अनूठा तरीका निकाला है।

रितिक इन दिनों अपने दोस्तों और साथी कलाकारों को बैंगबैंग डेयर चैलेंज दे रहे हैं। शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर सहित कई स्टार्स को ऋतिक यह चैलेंज दे चुके हैं जिन्हें पूरा करके कलाकारों को सोशल नेटवर्किंग साइट में पोस्ट करना है।

ऋतिक ने नर्गिस के लिए ट्विटर पर लिखा कि नर्गिस तुम्हें एक बेहद अलग तरीके से रैप करके दिखाना होगा जोकि काफी दिलचस्प हो। इसके बाद नर्गिस ने यूट्यूब पर अपना एक क्रेजी रैप करता हुआ वीडियो शेयर कर दिया। इस वीडियो नर्गिस काफी हॉट लग रही हैं। गाने नर्गिस ने इस 109 सेकंड के वीडियो में अपने न्यूयॉर्क से बॉलीवुड तक के सफर को रैप करके बताया है।

Leave a comment