शाहिद ने हैदर को बताया अपनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म

शाहिद ने हैदर को बताया अपनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपने करियर की सबसे हिट फिल्म कमीने के रूप में दे चुके हैं जिसका निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया था. यह जोड़ी एक बार फिर से फिल्म हैदर लेकर आ रही है. इस फिल्म को लेकर शाहिद ने कहा कि फिल्म हैदर उनके अबतक के करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म है.

शाहिद ने कहा कि मैं गर्व के साथ यह कह सकता हूं कि फिल्म हैदर मेरे करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म है. इस फिल्म में वह सबकुछ है जो मैंने पहले कभी नहीं किया था. इस फिल्म से मेरी सारी आशाएं जुड़ी हुई हैं. शाहिद ने यह भी कहा कि कुछ लोगों को हिंसा पसंद होती है और कुछ लोगों को रोमांस पसंद होता है लेकिन मुझे यकीन है कि लोग इस फिल्म से भावनात्मक रूप से जुड़ेंगे.

फिल्म हैदर अशांत कश्मीर घाटी की पृष्ठभूमि पर अधारित है और कहानी हैदर नाम के एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहता है. इस फिल्म की कहानी विलियम शेक्सपियर के उपन्यास हैमलेट पर आधारित है. इस फिम्म में शाहिद के अपोजिट अभिनेत्री श्रद्धा कपूर हैं. यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी.

आपको बता दें कि शाहिद को इससे पहले 2009 में आई फिल्म कमीने में उनके द्वारा निभाए गए दोहरे किरदार को दर्शकों और समीक्षकों की जबर्दस्त प्रशंसा मिली थी.

Leave a comment