अगले साल रिलीज होगी इमरान हाशमी की टाइगर्स

अगले साल रिलीज होगी इमरान हाशमी की टाइगर्स

मुंबई : फिल्म जगत के सुपरस्टार इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म टाइगर्स, अगले साल जनवरी में रिलीज होगी. हाल ही में इस फिल्म का प्रदर्शन टोरंटो फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में किया गया था. इस फिल्म का निर्देशन बोस्निया के ऑस्कर पुरस्कार विजेता डेनिस टेनोविक ने किया है.

फिल्म पाकिस्तान की बहुराष्ट्रीय दवा कंपनी के सेल्समैन सैयद आमिर रजा की सच्ची कहानी पर आधारित है. डेनिस की फिल्म नो मैंस लैंड, ने वर्ष 2002 में ऑस्कर की दौड़ में आमिर खान की फिल्म लगान, को पीछे छोड़ दिया था.

टाइगर्स की कहानी अच्छाई और बुराई के खेल की है.इमरान हाशमी इसमें अयान, नाम का किरदार निभा रहे हैं जो एक मल्टीनेशनल कॉर्पोरेशन कंपनी में नौकरी करता है.यह कंपनी बच्चों का दूध बनाने का काम करती है लेकिन अयान को जल्द ही बड़ी गड़बड़ियों की जानकारी मिलती है.

Leave a comment