मराठी फिल्मों में एक्शन करना चाहते हैं सलमान

मराठी फिल्मों में एक्शन करना चाहते हैं सलमान

मुंबई :सलमान खान ने रितेश देशमुख की मराठी फिल्म लय भारी, में एक छोटा-सा रोल निभाया था। अब वे मराठी फिल्म में लीड रोल प्ले करना चाहते हैं। 

सलमान ने अपनी यह इच्छा मराठी फिल्म संगतो अइका के म्यूजिक लॉन्च के मौके पर जाहिर की।

जब उनसे पूछा गया कि आप मराठी फिल्म में मुख्य भूमिका करना पसंद करेंगे, तो उन्होंने कहा, डेफिनेटली, मैं मराठी फिल्म में लीड रोल निभाना चाहूंगा।\" 

सलमान का मानना है कि मराठी सिनेमा में व्यापक संभावनाएं हैं, लेकिन उसे इग्नोर किया गया है। उन्होंने कहा,आइ लव मराठी सिनेमा। इसे अर्से तक नजरअंदाज किया गया।

यह सिनेमा बुलंदियां छू सकता है। जितना पॉसिबल हो, अवेयरनेस लाना जरूरी है।गौरतलब है कि सलमान इन दिनों \"बिग बॉस 8\" में बिजी हैं, जो 21 सितंबर से प्रसारित होगा।

Leave a comment