पर्दे पर नहीं टकराएंगी परिणीति और प्रियंका

पर्दे पर नहीं टकराएंगी परिणीति और प्रियंका

मुंबई : बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनकी बहन परिणीति चोपड़ा की फिल्म अब बॉक्सऑफिस पर नही टकराएगी। प्रियंका चोपड़ा की फिल्म मेरीकॉम 05 सितंबर को रिलीज होने जा रही है।

इस फिल्म में प्रियंका ने ओलपिंक कांस्य विजेता मैरीकॉम का किरदार निभाया है। इसी दिन परिणीति चोपड़ा की फिल्म दावत-ए-इश्क रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह फिल्म 19 सितंबर को रिलीज होगी।

यशराज बैनर तले बनी दावत-ए-इश्क में परिणीति चोपड़ा के अलावा आदित्य रॉय कपूर, अनुपम खेर और करण वाही की भी मुख्य भूमिकाएं है। यशराज प्रोडक्शन का मानना है कि फिल्म के प्रमोशन के लिए नए ढंग की रणनीति की जरूरत है और इसके लिए उन्हें थोड़ा समय चाहिये। 

Leave a comment