हुमैमा ने किया वसीम अकरम के साथ अफेयर का खुलासा

हुमैमा ने किया वसीम अकरम के साथ अफेयर का खुलासा

मुंबई : राजा नटवरलाल, से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैमा मलिक ने अपने निजी लाइफ को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है। हुमैमा ने स्वीकार किया है कि पाकिस्तान के पूर्व किक्रेटर वसीम अकरम के साथ रिश्ते में थी और अभी भी दोनों अच्छे दोस्त है।

अकरम के साथ अपने रिश्ते की बात कबूलते हुए हुमैमा ने कहा, जब वह 23 साल की थीं तब वह अकरम से प्यार हो गया था। अकरम उस समय 45 साल के थे। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक हुमैमा की शादी 18 साल की उम्र में हो गई थी लेकिन शादी के दो साल बाद उनका तलाक हो गया था।

उल्लेखनीय है कि मॉडल से एक्ट्रेस बनी हुमैमा बतौर टीवी स्टार बेहद मशहूर है। वह कई टीवी शो में काम कर चुकी है। उन्होंने साल 2011 में फिल्म बोल से सिने करियर की शुरूआत की थी। इसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला।

फिल्म राजा नटवरलाल में हुमैमा के अलावा इमरान हाशमी, परेश रावल और के के मेनन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन कुणाल देशमुख ने किया है। फिल्म 29 अगस्त को रिलीज होगी।

Leave a comment