स्पाइडर मैन वाली राखी के दीवाने थे रणबीर कपूर

स्पाइडर मैन वाली राखी के दीवाने थे रणबीर कपूर

मुंबई : बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर बचपन में स्पाइडर मैन वाली राखी के दीवाने थे। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने कहा कि बचपन में रणबीर कपूर केवल स्पाइडर मैन वाली राखियां बंधवाने की जिद करते थे।

रणबीर स्पाइडर मैन के इतने दीवाने थे कि वह खुद अपनी रॉखी खरीदकर लाते थे और बंधवाते थे। अफसोस कि रणबीर को अब इसका शौक नहीं है। अब वह परंपरागत राखियां ही पसंद करते हैं।

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म तमाशा की शूटिंग के सिलसिले में देश से बाहर है लेकिन दिल्ली में रह रहीं रिद्धिमा ने रणबीर के लिए एक राखी मुम्बई भिजवा दी है ताकि जैसे ही रणबीर घर लौटें उन तक राखी पहुंच जाए।

Leave a comment