Search KhabarFast

Press ESC to close

माताओं को मेरी सलाह की जरूरत नहीं: शिल्पा शेट्टी

माताओं को मेरी सलाह की जरूरत नहीं: शिल्पा शेट्टी

मुंबई : अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने हाल में यमी मम्मी और स्पेलीशियस मॉम का खिताब जीता। उनका कहना है कि बाकी माताओं को उनकी सलाह या सुझाव की कतई जरूरत नहीं है, क्योंकि वे अपने बच्चों के लिए जो करती हैं, दिल से करती हैं। बायो-ऑयल ने शिल्पा को यमी मम्मी के लिए नामित किया था और उन्हें हाल में आयोजित जियोस्पा एशियास्पा इंडिया पुरस्कार 2013 में स्पेलीशियस मॉम के खिताब से नवाजा गया।

शिल्पा ने यहां गुरुवार को एक समारोह में कहा, लोगों ने मुझे सिर्फ इसलिए वोट नहीं किया कि मैं अपनी छरहरी काया में लौट आई हूं। उन्होंने महसूस किया कि मैं एक हरफनमौला की तरह एक मां और कामकाजी महिला के रूप में अपने काम में संतुलन बैठाने में सक्षम हूं और पुरानी छरहरी काया में लौट आई हूं। इसलिए, इससे बड़ी कोई तारीफ नहीं है।

वह कहती हैं कि मातृत्व के विषय में सब कुछ मुश्किल, लेकिन शिक्षाप्रद है। शिल्पा स्पा कारोबार में सक्रिय हैं और हाल में एक गोल्ड कंपनी सत्ययुग गोल्ड भी शुरू की। उन्होंने उद्योगपति राज कुंद्रा से शादी की और वर्ष 2012 में मां बनी। उनके बेटे का नाम विवान है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बादशाह ने गुपचुप तरीके से रचाई दूसरी शादी, कौन हैं वो पंजाबी एक्ट्रेस जिनके साथ लिए सात फेरे

Badshah Marriage: अपने गाने टटीरी गाने को लेकर विवाद में घिरे बादशाह ने निजी जीवन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने चुपचाप दूसरी शादी कर ली है

जेल में 12 दिन कैसे कटे राजपाल यादव के? सीएम रेखा गुप्ता से की इमोशनल अपील

Rajpal Yadav: दिल्ली की तिहाड़ जेल से 17 फरवरी को बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव बाहर आ चुके हैं। उन्होंने चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। राजपाल को कोर्ट ने 18 मार्च तक ही जमानत दी गई है। 12 दिन जेल में रहने के बाद राजपाल को अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए बाहर आ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने जेल में बिताए अपने अनुभव को मीडिया के साथ शेयर किया।

इस वजह से रणवीर के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, हुआ बड़ा खुलासा; अमेरिकी नंबर से दी गई थी धमकी

Bishnoi Gang Threat To Ranveer Singh: धुरंधर स्टार रणवीर सिंह को कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी दी गई थी। बिश्नोई गैंग ने धमकी देते हुए रणवीर

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast