Fungal Disease : 100 में से 4 भारतीय हैं सीरियस फंगल डिजीज के मरीज, शरीर के इन अंगों को करती है प्रभावित

Fungal Disease : 100 में से 4 भारतीय हैं सीरियस फंगल डिजीज के मरीज, शरीर के इन अंगों को करती है प्रभावित

नई दिल्ली: बदलते लाइफ स्टाइल ने भारत में लोगों के स्वास्थ्य पर व्यापक असर डाला है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 100 में से हर 4 भारतीय ऐसे हैं, जो किसी न किसी फंगल बीमारी या फंगल इंफेक्शन (Fungal Disease) से ग्रस्त है। हाल ही में फंगल डिजीज को लेकर हुई एक स्टडी में इस चीज़ का खुलासा हुआ। 
 
स्टडी के मुताबिक, भारत में साढ़े पांच करोड़ से ज्यादा लोग सीरियस फंगल डिजीज से प्रभावित हैं। जिसके मुताबिक, भारत की लगभग 4.4 फीसदी से ज्यादा की आबादी फंगल डिजीज से प्रभावित है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, भारत में फंगल बीमारी आम है। भारत में पहली बार इस तरह की कोई स्टडी हुई और पता चला कि देश में फंगल डिजीज कितनी बड़ी समस्या है।
 
दिल्ली एम्स, पश्चिम बंगाल के कल्याणी में स्थित एम्स और चंडीगढ़ स्थित PGIMER के अलावा ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने ये स्टडी की। जिसमे ये सामने आया कि भारत की 5.72 करोड़ से ज्यादा भारतीय सीरियस फंगल डिजीस से पीड़ित हैं, जो कुल आबादी का 4.4 फीसदी है। 
 
स्टडी को लिखने दिल्ली AIIMS से जुड़े रिसर्चर अनिमेश रे ने बताया कि भारत में फंगल डिजीस बड़ी समस्या है, लेकिन इसे कभी माना नहीं गया। बता दें कि टीबी से हर साल करीब 30 लाख भारतीय प्रभावित होते हैं, लेकिन फंगल डिजीज से प्रभावित होने वाले भारतीयों की संख्या इससे कई गुना ज्यादा है। 
 
कितनी गंभीर है ये बिमारी? 
 
रिसर्चर्स के मुताबिक, भारत में हर साल जितनी आबादी टीबी (Tuberculosis) से प्रभावित होती है, उससे 10 गुना आबादी गंभीर फंगल बीमारियों से प्रभावित होती है। जो इस चीज़ को दर्शाता है कि भारत में ये बीमारी कितने बड़े स्तर पर फैल रही है। मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डेविड डैनिंग ने बताया कि हालिया सालों में भारत में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हुआ है, लेकिन फंगल डिजीज अब भी पब्लिक हेल्थ के लिए बड़ा खतरा है, जिस कारण गंभीर बीमारियां और मौतें हो रहीं हैं। 
 
किन अंगों को प्रभावित कर रहा है फंगल इंफेक्शन?
 
1) बालों में होने वाले फंगल इन्फेक्शन, जिसे टिनिया कैपिटीस कहा जाता है। इस इन्फेक्शन में सिर की त्वचार पर दर्द होता है और तेजी से बाल झड़ते हैं। इस इन्फेक्शन से अधिकतर स्कूली बच्चे ग्रस्त होते हैं। 
 
2) मौतों के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार लंग्स और साइनस में होने वाला मोल्ड इन्फेक्शन है। इससे ढाई लाख से ज्यादा भारतीय जूझ रहे हैं।
 
3) 10 लाख से ज्यादा लोग ऐसे हैं जो फंगल आई डिजीज से पीड़ित हैं। इसकी वजह से अंधापन हो सकता है। इनके अलावा दो लाख लोग म्यूकरमायकोसिस से भी पीड़ित हैं, जिसे 'ब्लैक मोल्ड' कहते हैं।
 
4) वेजाइनल या योनी में होने वाले इन्फेक्शन को यीस्ट इन्फेक्शन कहा जाता है। इस इन्फेक्शन की वजह से लगभग 2.4 करोड़ महिलाएं प्रभावित हैं। 
 
5) 17.38 लाख से ज्यादा लोग क्रोनिक एस्परगिलोसिस नाम के इन्फेक्शन से संक्रमित हैं, जो रेस्पिरेटरी सिस्टम को प्रभावित करता है. जबकि, लगभग 35 लाख भारतीय सीरियस एलर्जिक लंग मोल्ड डिजीज से पीड़ित हैं।

Leave a comment