4 महीने दर्शन...8 महीने जल समाधि, जानें भारत के इस अनोखे मंदिर की संपूर्ण जानकारी

4 महीने दर्शन...8 महीने जल समाधि, जानें भारत के इस अनोखे मंदिर की संपूर्ण जानकारी

पंजाब: भारत में प्राचीन मंदिरों की कमी नहीं है। वहीं कई मंदिर रहस्य से भरे हुए है। जिसमें से एक है बाथू की लड़ी मंदिर। जिसमें केवल 4 महीनों के लिए लोग दर्शन कर पाते है वहीं 8 महीनों तक मंदिर जल समाधि ले लेता है। आज हम आपको इस मंदिर के बारे में बताएंगे जिसके बारे में जानकर हैरान तो होगी ही साथ ही इस मंदिर के कई रहस्य के बारे में बता चलेगा।    

दरअसल बाथू की लड़ी मंदिर पंजाब में स्थिति महाराणा प्रताप सागर झील में पौंग की दीवार से 15किलोमीटर दूर एक टापू पर स्थित है। यह मंदिर 8मंदिरों का श्रृंखला है। इस मंदिर के दर्शन करने के लिए 4 महीन तक ही मंदिर के दरवाजे खुले रहते है बाकी 8 महीने यह मंदिर जल समाधि ले लेता है। रहस्यमई बाथू की लड़ी मंदिर पत्थरों से निर्मित है, जिसके वजह से या मजबूत है और इस पर पानी का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। लेकिन बाकी निर्माण सामग्रियों पर पानी और मौसम का असर पड़ता है।

वहीं इस मंदिर का निर्माण पांडवों द्वारा किया गया था।बाथू की लड़ी मंदिर के द्वार पर भगवान श्री गणेश और माता काली की मूर्तियां स्थापित है जबकी मुख्य मंदिर के गर्भ गृह में एक शिवलिंग स्थित है। इस मंदिर के बारे में आश्चर्य वाली बात यह है की प्राचीन होने के बावजूद भी यहां मौजूद मंदिरों के मूल ढांचे में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आया है।जल समाधि लेने का कारण यह भी है कि इन 8महीनों में महाराणा प्रताप सागर झील का जल स्तर बढ़ जाता है। इसलिए इस मंदिर का दर्शन मार्च से लेकर जून तक ही किया जा सकता है। चारों तरफ से झील से घिरे होने के कारण यह मंदिर अधिक आकर्षक और खुबसूरत प्रतीत होता है।

Leave a comment