
Ginkgo Biloba: दुनिया में कई प्रकार के हर्ब और जड़ी-बूटियां हैं, जो हमारी सेहत के लिए काफी लाभदायक हैं। आज भी कुछ पेड़ पौधे ऐसे भी हैं जो फॉसिल प्लांट के रूप में देखने को मिलते हैं। आपने अब तक कई प्रकार के हर्ब और जड़ी-बूटियों के बारे में सुना होगा। जो सेहद के लिए काफी लाभदायक होते हैं उनमें एक पेड़ ऐसा है जिसकी उम्र के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, ये पेड़ गिंको बाइलोबा का है और ये 29करोड़ साल पुराना पेड़ है। ये पेड़ जितना पुराना है उतने ही इससे होने वाले फायदे भी। गिंको बाइलोबा को "मैडहेयर ट्री" के नाम से भी जाना जाता है। उत्तराखंड के नैनीताल में इन्हें कल्टीवेटेड फॉर्म में रखा गया है। यह हर्ब कई गंभीर बीमारियों से बचाए रखता है, जिसमें अल्जाइमर जैसी बिमारियां शामिल हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, चीन में इसे कई बीमारियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह एक ब्रेन टॉनिक है, जिससे याददाश्त तेज होती है। सांसों से जुड़ी बीमारी, कफ, फीवर, डायरिया और दांत दर्द में भी इसे प्रयोग किया जाता है। आज हम आपको इसके फायदे के बारे में बताएंगे
चेहरे के लिए फायदेमंद
गिंको बाइलोबा में मौजूद एंटी-रिंकल गुण झुर्रियों, एक्ने, मुंहासे, खुजली, फुंसी, स्ट्रेच मार्क्स, त्वचा के दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाते हैं। चेहरे पर कई बार तनाव या चिंता के कारण भी झुर्रियों और बढ़ती उम्र के लक्षण नजर आने लगते हैं। इससे बचने के लिए आप गिंको बिलोबा का फेस पैक चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
दिल को रखे स्वस्थ
गिंको बाइलोबा में मौजूद एंटीहाइपरट्रॉफिक गुण होता है जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। हाइपरट्रॉफिक में दिल की मांसपेशियां मोटी होने लगती हैं। ये खून को पंप करने की क्षमता काफी हद तक प्रभावित करती है। इससे दिल के दौरे या स्ट्रोक की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।
अल्जाइमर के इलाज के लिए लाभकारी
अल्जाइमर के इलाज में गिंको बाइलोबा की महत्वपूर्ण भूमिका देखी गई है। यह इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड के कारण होता है। एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड में टेरेपेनोड्स और फ़्लेवेनोइड्स पाए जाते हैं जो नर्वस सिस्टम के गतिविधि को बढ़ाते हैं।
कैंसर में भी फायदेमंद
गिंको बाइलोबा में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, टेपेरेनोड्स, फ्लेवेनोइड्स और पॉलीफेनायलिक कंपाउंड मिलकर शरीर के मुक्त कणों को ख़त्म करने में सहायक साबित होते हैं। इस प्रकार ये हमारे शरीर को क्रोनिक बिमारियों जैसे कि कैंसर आदि से बचाता है।
Leave a comment