
Hundreds died in Turkey: तुर्की और सीरिया में आज भूकंप से भारी तबाही हो गई। बता दें कि दोनों देशों में भूकंप के चलते अब तक 360 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं मृतकों के आंकड़ों में इजाफा भी हो सकता है। जबकि सैंकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। इस भूकंप का केंद्र गजियांटेप इलाके में बना। भूकंप की तीव्रता 7.9 बताई जा रही है। वहीं पिछले सालों से तुर्की में भूकंप से सबसे ज्यादा तबाही देखी जा रही है।
तुर्की में सैंकड़ों की मौत
जानकारी के अनुसार, तुर्की में आज सुबह जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस के गए। जिसके चलते कई इमारते ढह गई और इन इमारतों में सैंकड़ों लोगों की जान चली गई। मृतकों की संख्या 300 के पार हो गई है जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए है। रेस्क्यू अभियान अभी जारी है। कुछ लोगों के मलबे में दबे रहने की आशंका भी जताई जा रही है। वहीं बता दें कि पिछले 24 सालों में चुर्की में 18 हजार से ज्यादा लोगों की मौत चुकी है। अब सोचने वाली बात है कि तुर्की में ही भूकंप सबसे ज्यादा तबाही क्यों मचाता है। ये प्राकृतिक है या इसके पीछे कुछ वजह है चलिए जाते है।
इस वजह से तुर्की में आती है भारी तबाही
दरअसल तुर्की का ज्यादातर हिस्सा एनाटोलियन प्लेट (Anatolian Plate) पर है। एनाटोलियन यानी छोटा एशिया। इस प्लेट के पूर्व में ईस्ट एनाटोलियन फॉल्ट है। वहीं बाईं तरफ ट्रांसफॉर्म फॉल्ट है। जो अरेबियन प्लेट के साथ जुड़ता है। तुर्की के दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम में अफ्रीकन प्लेट है जबकि, उत्तर दिशा की तरफ यूरेशियन प्लेट है, जो उत्तरी एनाटोलियन फॉल्ट जोन से जुड़ा है।
तुर्की के नीचे मौजूद एनाटोलियन टेक्टोनिक प्लेट घड़ी के विपरीत दिशा में घूम रहा है। साथ ही इसे अरेबियन प्लेट धक्का दे रही है। अब ये घूमती हुई एनाटोलियन प्लेट को जब अरेबियन प्लेट धक्का देती है, तब यह यूरेशियन प्लेट से टकराती है। तब भूकंप के तगड़े झटके लगते हैं।
Leave a comment