
नई दिल्ली:मैक्सिको की धरती गोलीबारी से दह उठी है। बता दें कि मैक्सिको के मैक्सिकन सिटी हॉल में सामूहिक गोलीबारी की खबर सामने आई है। जिसमें मेयर समेत 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कहा जा रहा है कि मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भर्ती करवाया गया है। साथ ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सुबह मैक्सिकन सिटी हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में अचानक एक अनजान शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में वहां के मेयर के अलावा उनके पिता, पूर्व मेयर और मुन्सिपल्टी पुलिस के कई अधिकारी शामिल हैं। वहीं सामूहिक फायरिंग की इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। हादसे की दो तस्वीर सामने आई है। पहली फोटो में दीवार पर सिर्फ गोलियों के ही निशान नजर आ रहे हैं। बदमाश ने दीवार पर ही करीब 30-35 राउंड गोली चलाई है। वहीं, हमले की दूसरी पोटो में आरोपी शख्स नजर आ रहा है, जिसे पुलिस ने पटककर गिरफ्तार कर लिया है।
गोलीबारी से परेशान अमेरिका सरकार
बता दें कि लगातार सामूहिक गोलीबारी की घटनाओं से अमेरिकी सरकार के सिर दर्द किया हुआ है। वहीं यह कोई पहला मामला नही है इससे पहले 3 अक्टूबर को न्यूयॉर्क के ब्रोंक्स स्ट्रीट में रात करीब 11 बजे गोलीबारी हुई थी। इसमें 15 वर्षीय छात्र घायल हुआ था। इससे पहले इस साल अमेरिका में गोलीबारी की कई बड़ी घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिनमें काफी लोग मारे जा चुके हैं।
Leave a comment