नेपाल में भूस्खलन से 17 लोगों की मौत, रेस्क्यू अभियान जारी

नेपाल में भूस्खलन से 17 लोगों की मौत, रेस्क्यू अभियान जारी

नेपाल: देश को कई हिस्सों में बारिश आफत बनकर बरस रही है। इस बीच नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ के चलते भूस्खलन की खबर सामने आई है। जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई है। वहीं आधा दर्जन लापता बताए जा रहे है। साथ ही 10 लोगों को बचा लिया गया है। वहीं सुरक्षाकर्मियों द्वारा चलाया गया रेस्क्यू अभियान जारी है। 

दरअसल नेपाल में भारी बारिश के चलते कई जिलों से भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं जिसमें अब तक 17 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 6 लोग लापता हैं जबकि 11 लोगों को बचा लिया गया है। अभी भी राहत बचाव के कार्य जारी है। इस हादसे पर उप मुख्य जिला अधिकारी दीपेश रिजाल ने बताया कि भूस्खलन के कारण सुदूर पश्चिम नेपाल में अछाम जिले के विभिन्न हिस्सों से मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। अभी भी 6 लोग लापता हैं। राहत बचाव का कार्य अभी भी जारी और लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

वहीं नेपाल पुलिस के अनुसार,  नेपाल में गुरुवार रात से लगातार बारिश हो रही है जिसके चलते बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई है। भूस्खलम के कारण भारी नुकसान हुआ है। वहीं बचाव दल ने अछाम जिले में कीचड़ में दबे पांच घरों के मलबे से मृतकों और घायलों को निकाला लिया है।

Leave a comment