
रियो ओलंपिक में देश के लिए पहला पदक जीतने वाली साक्षी मलिक के परिवार को दिल्ली सरकार भी सम्मानित करने जा रही है। शुक्रवार की सुबह साक्षी का परिवार दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सुबह 10:30 बजे मुलाकात करने जाएगा।
साक्षी के पिता सुखबीर मलिक दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) में काम करते हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल साक्षी के परिवार को सम्मान राशि का चेक भी सौंप सकते है।
गुरुवार को परिवहन मंत्री सत्येंद्र जैन ने साक्षी मलिक के परिवार से फोन पर बातचीत भी की. मंत्री सत्येंद्र जैन ने सुखबीर मलिक से फोन पर कहा कि आपकी बेटी ने पूरे देश का सर गर्व से ऊंचा कर दिया।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी साक्षी के परिजनों को फोन पर बधाई दी है. दिल्ली परिवहन मंत्री के संसदीय सचिव संजीव झा ने भी साक्षी के पिता को बधाई दी। साक्षी मलिक के पिता नांगलोई डिपो में डीटीसी कंडक्टर हैं। साक्षी की जीत पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को ही ट्वीटर पर बधाई देते हुए लिखा कि आपने पूरे देश को गौरवांवित किया है।
Leave a comment