साइना नेहवाल अस्पताल में भर्ती, रियो में घुटने में लगी थी चोट

साइना नेहवाल अस्पताल में भर्ती, रियो में घुटने में लगी थी चोट

बेंगलुरु : रियो ओलिंपिक में बैडमिंटन का ग्रुप मैच हारने के बाद भारत लौटीं साइना नेहवाल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खबरों के अनुसार उन्हें ओलिंपिक में घुटने में चोट लगी थी जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

साइना रियो में अपना दूसरा ग्रुप मैच हार गई थीं। उनके पिता हरविर सिंह के अनुसार साइना पिछले दो दिनों से अस्पताल में हैं और उनका इलाज जारी है। उन्‍हें घुटने में चोट लगी थी जो रियो में मैच के दौरान और ज्यादा गंभीर हो गई थी।

मालूम हो कि मैच के दौरान साइना ने अपने सीधे पैर पर बेंडेज लगाया था जिसके चलते उन्हें खेलने में भी दिक्कत हुई थी और वो ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई। उनके पिता ने आगे बताया कि साइना 16 अगस्त को ही भारत लौट आई थी और अस्पताल में भर्ती हो गई।

हालांकि उन्होंने साइना के एमआरआई रिपोर्ट की जानकारी होने से इन्कार करते हुए कहा कि डॉक्टर्स ने मुझे इसे लेकर कुछ नहीं बताया है। उन्‍होंने कहा कि साइना एडवांस चेकअप के लिए शुक्रवार को मुंबई जाएंगी।

Leave a comment