बॉलीवुड एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल के साथ क्रिस गेल ने की मस्ती

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल के साथ क्रिस गेल ने की मस्ती

इंग्लैंड के खिलाफ विस्फोटक पारी खेल शतक लगाने वाले क्रिस गेल अकसर अपनी पार्टी और आशिक मिजाज़ के लिए भी जाने जाते रहे हैं। ऐश्वर्या राय के हमशक्ल के रूप में पहचानी जाने वाली स्नेहा उलाल बुधवार रात क्रिकेटर क्रिस गेल और ड्वेन ब्रावो के साथ पार्टी करती नजर आईं। दरअसल, बुधवार को वर्ल्डकप T-20 में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराते हुए अपनी विजयी शुरुआत की है। वेस्ट इंडीज की टीम को इसी जीत को सेलिब्रेट कर रही थी। पार्टी की फोटोज स्नेहा ने फेसबुक पर शेयर की हैं।

सलमान खान के साथ लकी : नो टाइम फॉर लव(2005) से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली स्नेहा इन दिनों साउथ इंडियन फिल्मों में काम कर रही हैं। उन्होंने तेलुगु की वारुदु, सिम्हा और एक्शन 3D जैसी फिल्मों के अलावा कन्नड़ की देवी और बंगला की मोस्ट वेलकम जैसी फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड में उन्होंने आर्यन (2006), क्लिक (2009) और बेजुबां इश्क (2015) में काम किया है।

 

Leave a comment