
टी-20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में ही न्यूजीलैंड ने भारत को करारी शिकस्त देते हुए वर्ल्ड कप का विजयी आगाज किया है। न्यूजीलैंड ने भारत को 47 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ महज 126 रन खड़ा किया, लेकिन ये स्कोर भारतीय बल्लेबाजों को भारी पड़ा। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाज 79 रन बनाने में सफल हो पाए और आउट हो गए। मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर पाए और एक के बाद एक पवैलियन लौटते गए। नीचे देखें कैसे भारत के बल्लेबाज एक के बाद एक चलते बने। भारत की ओर से रोहित शर्मा और शिखर धवन ओपनिंग के लिए उतरे। धवन पहले ही ओवर में महज एक रन बनाकर आउट हो गए। धवन के बाद रोहित शर्मा भी महज 5 रन बनाकर स्टम्पिंग का शिकार हो गए और पवैलियन लौट गए। वहीं शर्मा के बाद आउट मैदान में उतरे सुरेश रैना भी अपना कमाल नहीं दिखा पाए और 1 रन बनाकर आउट हो गए।
भारत के जल्द ही तीन विकेट गिरने के बाद मैदान पर आए युवराज भी न्यूजीलैंड की फिरकी का शिकार हो गए और 4 रन बनाकर मैकुलम की गेंद का शिकार हो गए। युवराज के बाद काफी देर से गेंदबाजों का सामना कर रहे विराट कोहली भी भारत के स्कोर में 23 रन का इजाफा करके आउट हो गए। इसके बाद पांड्या भी एक रन बनाकर आउट हो गए। वहीं जडेजा भी बिना खाता खोले चलते बने। जडेजा के बाद काफी थोड़ी देर मैदान पर जमे रहे अश्विन ने भी कप्तान का साथ छोड दिया और 10 रन बनाकर आउट हो गए। अश्विन के आउट होने के बाद क्रिज पर उतरे बुमराह और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम का मोर्चा संभाल रखा है।
न्यूजीलैंड की ओर से मार्टिन गुप्टिल छह रन बनाकर आर अश्विन की गेंद पर आउट हुए। जबकि कोलिन मुनरो 7 रन बनाकर आशीष नेहरा का शिकार बने। इसके बाद सुरेश रैना ने कप्तान केन विलियमसन-8 को स्टंपिंग करा दिया। चौथा विकेट रॉस टेलर का गिरा। वो 10 रन बनाकर रनआउट हुए। पांचवां विकेट कोरी एंडरसन का गिरा जिन्हें बूमराह ने 34 के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। सैंटनर को 18 रन पर धोनी ने जडेजा की गेंद पर लपका। अंतिम ओवर में एलियट 9 रन बनाकर रन आउट हो गए।
Leave a comment