तेंदुलकर समेत पूरे क्रिकेट जगत ने दी मार्टिन को श्रद्धांजलि

तेंदुलकर समेत पूरे क्रिकेट जगत ने दी मार्टिन को श्रद्धांजलि

क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर, भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली, पूर्व स्पिनर बिशन सिंह बेदी, पाकिस्तान के इमरान खान और वसीम अकरम, न्यूजीलैंड के रॉस टेलर तथा इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर इयान बॉथम सहित समूचे क्रिकेट जगत ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। वर्ष 1992 के विश्वकप में न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल तक ले जाने वाले और अपनी अनूठी रणनीतियों से क्रिकेट जगत को चौंकाने वाले पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो के 53 वर्ष की उम्र में निधन से समूचा क्रिकेट जगत सकते में आ गया है और दुनिया भर के खिलाड़यिों ने न्यूजीलैंड के इस लीजेंड क्रिकेटर के खेल के प्रति अभूतपूर्व योगदान को याद किया। मास्टर ब्लास्टर सचिन ने अपने संदेश में कहा कि क्रो के परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। वह एक महान क्रिकेटर थे जिन्होंने अपने जीवन के अंतिम समय तक संघर्ष किया। मौजूदा टेस्ट कप्तान विराट ने कहा कि वह एक लीजेंड थे और कीवियों के लिए सबसे बड़े स्टार थे। उनके निधन पर मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि मार्टिन के निधन की खबर जानकर बहुत दुख हुआ। वह मेरे लिए ही नहीं सैंकड़ों अन्य खिलाड़यिों के लिए आदर्श थे। वह सही मायनों में महानतम खिलाड़ी थे। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और 1992 में मार्टिन क्रो का ही सपना तोड़कर विश्वकप जीतने वाले इमरान खान ने कहा कि महान क्रिकेटर, मार्टिन के निधन की खबर जानकर बहुत दुख हुआ। वह न्यूजीलैंड के सर्वश्रेष्ठ कप्तान थे।

 

Leave a comment