रोनाल्डो ने नकली दाढ़ी-मूंछ लगाकर सड़क पर खेला फुटबॉल

रोनाल्डो ने नकली दाढ़ी-मूंछ लगाकर सड़क पर खेला फुटबॉल

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर और दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मैड्रिड की गलियों में घूमने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया। वह नकली दाढ़ी- मूंछ लगाकर एक कुत्ते के साथ सड़क पर निकल पड़े। रोनाल्डों ने एक वीडियो शेयर किया है कि जिसमें वह मैड्रिड की गलियों में अपने फुटबॉल कौशल को भी दिखाते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में रियाल मैड्रिड के स्टार रोनाल्डों बड़ी-बड़ी दाढ़ी मूंछ लगाए हुए हैं और उन्होंने बड़ा सा चश्मा भी पहना हुआ है। सोशल वीडियो साइट यू-ट्यूब पर जारी इस वीडियो में 30 साल के इस फुटबॉलर ने नकली बाल, दाढ़ी और फैट सूट पहना हुआ था। फैट सूट की वजह से रोनाल्डो  काफी मोटे लग रहे है, जिससे किसी को भी उन्हें पहचानने में मशक्कत करनी पड़ेगी। मैड्रिड के बिजी इलाकों में से एक प्लानजा डे कैलाओ में रोनाल्डो ने एक कुत्तेस के साथ फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया। यह कुत्ताे कुर्सी पर बैठा हुआ दिखाया गया है।

वीडियो में दिखाया गया है कि एक छोटे बच्चे  ने रोनाल्डो के साथ फुटबॉल खेलने की ठानी और दोनों ने थोड़ी देर फुटबॉल खेला। फारवर्ड खिलाड़ी ने फुटबॉल की अपनी कला और कौशल से उस बच्चे को हैरान कर दिया और थोड़ी देर फुटबॉल कला का जादू बिखेरने के बाद रोनाल्डोह ने अपनी असलियत बच्चेड के सामने खोलना शुरू कर दिया। उन्होने अपनी दाढ़ी हटाई, फिर मूछें और फिर नकली बाल हटाए। यह देखकर बच्चा दंग रह गया। रोनाल्डो की असलियत सामने आने के बाद उस गली में लोग उन्हें देखकर खड़े हो गए और फोटो खींचने लगे। रोनाल्डो  ने बच्चेल को फुटबॉल गिफ्ट किया।

 

Leave a comment