Mumbai attack: 12 साल पहले आज के दिन मुबई में खेली गई थी खून की होली, पढ़े पूरी खबर

Mumbai attack: 12 साल पहले आज के दिन मुबई में खेली गई थी खून की होली, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: 26 नवंबर का नाम सुनते ही मुंबई हमले की वो दर्दनाक तस्वीर सामने आ जाती है. जिसे याद करके भी डर लगता है. 26/11 को कुछ आतंकवादियोंनेमुंबई में खून की होली खेली थी. देश की अर्थिक राजधानी मुंबई सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी. ये हमला भारत के इतिहास में सबसे बड़ा हमला और भयानक मना जाता है. इस हमले को आज 12 साल हो गए है.

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने इस हमले के 12 साल पूरे होने को लेकर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं उन सभी को श्रद्धांजलि देता हूं जिन्होंने 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों में अपनी जान गंवाई. मैं उन बहादुर सुरक्षाकर्मियों को भी श्रद्धांजलि देता हूं जिन्होंने इन हमलों में आतंकवादियों का सामना किया.

मुंबई के ताज होटल, ट्राइडेंट होटल, सायन अस्पताल, वीटी रेलवे स्टेशन और यहूदी पूजा स्थल पर पाकिस्तान से आए 10 आतंकवादियों ने हमला कर दिया था. इस हमले में 18 सुरक्षाकर्मियों समेत 166 लोगों की मौत हो गई थी. इसके साथ ही 300 लोग घायल हो गए थे. वहीं 9 आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिरया. वहीं 1 आंतकी को जिंदा पकड़ लिया है.

मुबंई हमला इतना भयानक था इसकी तस्वीर को याद करते हुए डर लगता है. इस हमले से भारत के साथ पूरी दुनिया स्तब्ध हो गई थी. वहीं इस हमले के बाद भारत ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है.

Leave a comment