Search KhabarFast

Press ESC to close

मध्य प्रदेश में 11 IAS अफसरों के तबादले, दो महिला अधिकारियों को भी बदला गया

मध्य प्रदेश में 11 IAS अफसरों के तबादले, दो महिला अधिकारियों को भी बदला गया

MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश सरकार ने शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 11 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें दो महिला IAS अधिकारी निधि निवेदिता और नेहा मारव्या भी शामिल हैं। दोनों अधिकारियों के कर्मचारियों के साथ बेहतर तालमेल नहीं होने और प्रशासनिक स्तर पर मतभेद की शिकायतों के बाद उन्हें नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

निधि निवेदिता को राजस्व विभाग की जिम्मेदारी

महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त निधि निवेदिता को अब प्रमुख राजस्व आयुक्त और भू-अभिलेख आयुक्त बनाया गया है। बताया गया है कि विभाग में अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ उनके कुछ विवाद थे। साथ ही मंत्री निर्मला भूरिया और सचिव जीवी रश्मि के साथ भी उनके संबंधों में तल्खी की बात सामने आई थी। उनकी जगह श्रम आयुक्त संदीप जीआर को महिला एवं बाल विकास विभाग का आयुक्त बनाया गया है।

नेहा मारव्या को भी नई जिम्मेदारी

जनजातीय क्षेत्र विकास परियोजना और MAPCET की निदेशक नेहा मारव्या को भी पद से हटा दिया गया है। उनके कर्मचारियों के साथ बेहतर तालमेल नहीं होने के अलावा जनजातीय विभाग के प्रमुख सचिव गुलशन बामरा के साथ भी संबंध अच्छे नहीं होने की बात सामने आई थी। अब मारव्या को एसटी वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी दी गई है।

सागर कमिश्नर भी बदले गए

सरकार ने सागर संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी को भी हटा दिया है। बताया गया है कि केन-बेतवा परियोजना से विस्थापित लोगों के पुनर्वास में अपेक्षित प्रगति नहीं होने के कारण यह बदलाव किया गया। लघु उद्योग निगम के प्रबंध संचालक दिलीप कुमार को सागर का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं सुचारी को एमपी वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन का प्रबंध संचालक बनाया गया है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

अनुराग वर्मा को सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन का प्रबंध संचालक बनाया गया है। राजस्व की प्रमुख आयुक्त अनूभा श्रीवास्तव को राजस्व सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। ओबीसी और एससी कल्याण विभाग के आयुक्त सतेंद्र सिंह को ओबीसी कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है। उनके पास ओबीसी आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

अन्य तबादलों में भी बदलाव

मयंक अग्रवाल को विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) का CEO बनाया गया है। अवि प्रसाद को पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉरपोरेशन का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। नेहा जैन को उज्जैन स्मार्ट सिटी का CEO और नगर निगम उज्जैन का अतिरिक्त आयुक्त बनाया गया है। रघुराज एमआर को तकनीकी शिक्षा विभाग का सचिव और तरुण राठी को एसटी क्षेत्रीय विकास परियोजनाओं का निदेशक बनाया गया है।

पांच जिला पंचायतों को मिले नए CEO

राज्य प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों को जिला पंचायतों में CEO की जिम्मेदारी दी गई है। नरोट्टम भार्गव को हरदा, अखिलेश कुमार जैन को धार, सुरभि तिवारी को विदिशा, शैलेंद्र सिंह को दतिया और सपना त्रिपाठी को सतना भेजा गया है। ओमप्रकाश सनोडिया को उज्जैन में अतिरिक्त मेला अधिकारी (सिंहस्थ) बनाया गया है। वहीं कुमार पुरुषोत्तम को लघु उद्योग निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Also read: वकील को बर्थडे पार्टी नहीं देना पड़ा भारी, दोस्त ने नोटिस भेजकर ठोका 41 हजार का दावा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

शिक्षक एमएलसी चुनाव में 42 इंच के प्रोफसर ने किया मतदान, लोगों को दिया ये खास संदेश

Bihar MLC Election: बिहार के दरभंगा शिक्षक एमएलसी चुनाव में बेगूसराय के 42 इंच के प्रोफ़ेसर गौतम कुमार मतदान करने पहुचें। टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल गौतम कुमार जब मतदान के लिए मतदान केंद्र पर पहुचें तो लोगों की निगाहें उनपर टिक गयीं।

Haryana News: करनाल में मौसी के घर जा रहा था युवक, रास्ते में घेरकर चाकुओं से गोदा; देखता रह गया दोस्त!

Haryana News: हरियाणा के करनाल में चाकुओं से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी गई। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब युवक अपने दोस्त के साथ मौसी के घर जा रहा था। हमलावर रास्ते में ही छिपकर बैठे थे। जैसे ही दोनों दोस्त बालाजी मंदिर के निकट पहुंचे, हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद हमलावरों ने युवक पर ताबड़तोड़ चाकुओं से कई वार किए। उसने हमले से बचकर भागने की कोशिश भी की, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर उस पर लगातार वार जारी रखे। चौंकाने वाली बात यह रही कि हमलावरों ने युवक के दोस्त को कुछ नहीं कहा।

राजस्थान के चूरू में बड़ा सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 सहित 6 लोगों ने गवाई जान

Rajsthan Road Accident: राजस्थान के चूरू में बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमे एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बता दें की यह हादसा कार तेज चलाने के कारण बताया जा रहा हैं। कार की रफ़्तार इतनी तेज थी की वो आगे जा रही ट्रक में जा घुसी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast