दिल्ली के आदर्श नगर में हैवानियत, दोस्ती तोड़ने पर युवक ने लड़की को मारा चाकू

दिल्ली के आदर्श नगर में हैवानियत, दोस्ती तोड़ने पर युवक ने लड़की को मारा चाकू

नई दिल्ली: दिल्ली के आदर्श नगर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने युवती को दिनदहाड़े चाकू से गोद दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक दोस्ती तोड़ने से नाराज था, जिसके चले उसने अपनी दोस्त पर चाकू से लगातार कई वार किए। इस घटना में बुरी तरह जख्मी हुई युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सनसनीखेज वारदात घटनास्थल पर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
 
बताया गया कि आदर्श नगर के मजलिस पार्क में 21 साल की लड़की पर उसके दोस्त सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा ने चाकू से हमला कर दिया। युवती को चाकू मारने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया था। हमले के बाद घायल युवती को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी पीड़िता की हालत स्थिर बताई जा रही है।
 
अंबाला में जाकर छुप गया था आरोपी 
 
घटना पर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, फरार अभियुक्त सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा को गिरफ्तार कर लिया गया है। टेक्निकल सर्विलांस से पता चला कि आरोपी दिल्ली से भाग कर अंबाला में छुप गया है। इसके बाद अंबाला पहुंची और टेक्निकल निगरानी के माध्यम से उसका पीछा करते हुए अंबाला से दिल्ली जाते समय मंगलवार तीन जनवरीको उसे दबोच लिया। 

Leave a comment