Cm Yogi On Muradabad Attack: यूपी- एक्शन में योगी सरकार, मुरादाबाद उपद्रवियों से नुकसान की भरपाई का आदेश

Cm Yogi On Muradabad Attack: यूपी- एक्शन में योगी सरकार, मुरादाबाद उपद्रवियों से नुकसान की भरपाई का आदेश

नई दिल्ली:देश में लॉकडाउन के दौरान डॉक्टरों, सफाईकर्मियों और पुलिसकर्मियों पर हमले लगातार बढ़ते जा रहे है. जिसको लेकर यूपी की योगी सरकार सख्त हो गई है. मुरादाबाद में हुए हमले पर सीएम योगी ने सख्त आदेश दिया है. सीएम ने कहा कि उपद्रवियों से जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई की जाए. आरोपियों पर NSAके तहत कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि सीएम योगी ने कोरोना वायरस पर बनाई गई टीम-11 के दौरान यह तय किया.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उपद्रवी तत्वों द्वारा तोड़-फोड़ किए जाने पर नुकसान की भरपाई के लिए उनसे वसूली की जाए. ऐसा नहीं करने पर उनकी संपत्ति जब्त की जाए. यह भी सुनिश्चित किया जाए कि हेल्थ टीम के साथ पुलिस भी जाए. सीएम ने अधिकारियों से लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया. हॉटस्पॉट एरिया को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन क्षेत्रों को पूरी तरह से सील करके आवागमन को पूरी सख्ती से बंद किया जाए. नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्यवाही की जाए. हॉटस्पॉट एरिया में सिर्फ मेडिकल, सेनिटाइजेशन और डोर स्टेप डिलीवरी टीमों को ही आने-जाने की इजाजत दी जाए.

बताते चले कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने कड़े फैसलों के लिए जाने जाते है. मरकज कांड के जमातियों पर भी NSAकार्रवाई का आदेश दिया है. सीएम ने कहा कि अगर जो कोई भी संक्रमितों को बचाएगा या छुपाएगा उस पर भी चिन्हित करके कार्रवाई की जाएगी. ऐसा करने पर कोरोना के खिलाफ जो वॉरियर्स लड़ रहे है. उनके भी संक्रमित होने का खतरा पैदा हो जाता है. ऐसे में शासन और प्रशासन का कर्तव्य बन जाता है. वह अपने सख्ती से कदम उठाए.

 

Leave a comment