
यूपी: यूपी में योगी सरकार ने रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर बड़ा तोहफा दिया है. यूपी में रक्षाबंधन पर यूपी बसें चलती रहेंगी. साथ ही प्रदेश में मिठाई की दुकानें खुली रहेंगी. बता दे कि शनिवार और रविवार को यूपी में लॉकडाउन रहता है. योगी सरकार ने रक्षाबंधन को लेकर यह फैसला लिया है. महिलाएं सोमवार को राज्य परिवहन की सभी बसों में मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी.
इसके अलावा राखी और मिठाई की दुकानों को भी सरकार ने खोलने का फैसला लिया है. कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए यूपी में हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहता है. लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक रहता है लेकिन, इस रविवार को सरकार की ओर से लोगों की थोड़ी राहत दी गई है.
आपको बता दे कि, लखनऊ में 565 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है. ड्राइवर, कंडक्टर के साथ यात्री बिना मास्क के बस से सफर नहीं कर सकेंगे. क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस के मुताबिक पहले अतिरिक्त बसों का संचालन 29 जुलाई से 5 अगस्त के बीच होना था लेकिन, जाने वाले यात्रियों की ज्यादा भीड़ को देखते हुए इसके समय में परिवर्तन किया गया है. प्रदेश भर में निगम की छह हजार बसें पहले से ही प्रतिदिन चल रही हैं. त्योहार के चलते प्रदेश में 3200 अतिरिक्त बसें लगाई जा रही हैं. राजधानी के चारों बस अड्डों से 70 एसी बसें भी चलेंगी. वहीं, इसके अलावा परिवहन निगम ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. रक्षाबंधन त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने हेल्पलाइन नंबर 18001802877 और मोबाइल नंबर 9415049606 जारी किया है. यात्री किसी प्रकार की सहायता के लिए इन पर 24 घंटे कॉल कर सकते हैं.
Leave a comment