पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री ने बुधवार को कहा कि पिछले तीन हफ्तों के दौरान पूरे पाकिस्तान में बारिश से संबंधित घटनाओं में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 77 लोगों की मौत हो गई है।मॉनसून की बारिश ने 14 जून से देश भर में घरों, सड़कों, पुलों और बिजली स्टेशनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, रहमान ने बारिश के कारण हुई मौतों को "राष्ट्रीय त्रासदी" करार दिया क्योंकि सैकड़ों घर नष्ट हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण दूरदराज के इलाकों में बचाव कार्य में बाधा आ रही है। ...
नई दिल्ली: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि पिछले 24 घंटें में कम से कम 41 मंत्रियों और संसदीय सचिवों ने इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं गृह मंत्री प्रीति पटेल और परिवहन मंत्री ग्रांट शाप्स समेत दो दर्जन वरिष्ठ मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ...
सांसदों के विद्रोह के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन मुश्किल में पड़ गए हैं। 24 घंटे से भी कम समय में कम से कम 39 मंत्रियों और संसदीय सचिवों ने इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं गृह मंत्री प्रीति पटेल और परिवहन मंत्री ग्रांट शाप्स समेत दो दर्जन वरिष्ठ मंत्रियों ने बुधवार को पीएम से मुलाकात कर इस्तीफा देने को कहा। ...
नेपाल के रामेछाप जिले में आज सुबह भीषण सड़क दुर्घटना हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसे में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई। 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। ...
कोरोना काल के दो साल बाद मुस्लिम समुदाय को हज करने का मौका मिल रहा है। इस मौके पर भारी तादात में हज करने पहुंच रहे है। बिजनौर जिले के जायरीनों का पहला जत्था रवाना हो चुका है। दिल्ली एयरपोर्ट पर खुद दिल्ली स्टेट हज कमेटी के चेयरमेन बिजनौर के चांदपुर निवासी मुख्तार अहमद हाजियों का इस्तकबाल कर रहे हैं। वहीं खाड़ी देश ने पहले ही कह दिया था कि बिना परमिट के यात्रा करने वाले हाजियों को गिरफ्तार कर उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। बावजूद इसके सैकड़ों लोग बिना परमिट हज यात्रा करते पकड़े गए हैं। ...
टाइफून चाबाचीन में भारी तबाही मचा रहा है। वहीं चीनी अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि सप्ताहांत में दक्षिण चीन सागर में एक जहाज के मलबे के बाद बारह शव मिले हैं।जिसमें दो दर्जन से अधिक चालक दल के सदस्य लापता हो गए थे। यह हादसा हांगकांग के दक्षिण-पश्चिम में 160 समुद्री मील (296 किलोमीटर) की दूरी पर एक इंजीनियरिंग पोत के भारी नुकसान के बाद हुई और एक आंधी के दौरान दो टुकड़ों में टूट गई। ...
शिकागो:अमेरिकी के शिकागो में हाईलैंड पार्क में स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान एक घर की छत से गोलियां बरसाए जाने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि57 लोगों की घायल होने की खबर सामने आई है। सूचना पाकर घटनास्थल पर पुलिस और अन्य अधिकारी पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। हालांकि संदिग्ध हमलावर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ...
नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन युद्ध के परिणाम यह दुनिया पहले ही झेल रही है। इस युद्ध के कारण पहले ही वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में पहले बेतहाशा वृद्धि हुई है। इसी कड़ी में जेपी मॉर्गन 'चेस एंड कंपनी'ने दुनिया के चेतावनी जारी कि है। इस रीपोर्ट के मुताबिक अगर अमेरिका और यूरोपीय देश अगर रूस को कच्चे तेल में कटौती के लिए प्रेरित करते हैतो वैश्विक तेल की कीमतें $ 380 प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं। ...
ऑस्ट्रेलिया दुनिया के सबसे विविध देशों में गिना जाता है। ऑस्ट्रेलिया कई जातीयों और धर्मों के लिए पृष्ठभूमि बन गया है। 2016 के जनगणना के आधार पर पता चला की ऑस्ट्रेलिया में लगभग पांच में से तीन लोग किसी ना किसी धर्म से ताल्लुक रखते है।ऑस्ट्रेलिया में अधिकांश लोग जो एक धर्म का पालन करते हैं, खुद को ईसाई बताते हैं, और इनमें से अधिकांश कैथोलिक और एंग्लिकन हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया में मुसलमान देश में सबसे बड़ा गैर-ईसाई धार्मिक समूह हैं। आबादी का एक बड़ा हिस्सा- लगभग एक तिहाई- खुद को गैर-धार्मिक बताता है। ऑस्ट्रेलियन ब्यूरो ऑफ स्टैटस्टिक्स (एबीएस) की ताजा रिपोर्ट भी इस बात की पुष्टि कर रही है। यह बताती है कि पिछले पांच वर्षो में ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों की संख्या दोगुनी हुई है। वहीं हिंदू वहां सर्वाधिक तेजी से बढ़ने वाला धर्म बन गया है। ...
कोपेनहेगन: डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन के एक शॉपिंग मॉल अचानक गोलियों की गुंज से थर्रा उठा। बता दें कि मॉल में एक व्यक्ति बंदूक के साथ घुस गया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई वहीं 3 ही घायल हो गए है। सूचना मिलने पर कोपेनहेगन के पुलिस मौके पर पहुंचे। हालांकि गोलीबारी के बाद 22वर्षीय डैनिश शख्स को गिरफ्तार किया गया है। ...