ऑस्ट्रेलिया में तेजी से बढ़ रहा है हिंदू धर्म, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

ऑस्ट्रेलिया में तेजी से बढ़ रहा है हिंदू धर्म, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

नईदिल्लीऑस्ट्रेलिया दुनिया के सबसे विविध देशों में गिना जाता है। ऑस्ट्रेलिया कई जातीयों और धर्मों के लिए पृष्ठभूमि बन गया है। 2016 के जनगणना के आधार पर पता चला की ऑस्ट्रेलिया में लगभग पांच में से तीन लोग किसी ना किसी धर्म से ताल्लुक रखते है।ऑस्ट्रेलिया में अधिकांश लोग जो एक धर्म का पालन करते हैं, खुद को ईसाई बताते हैं, और इनमें से अधिकांश कैथोलिक और एंग्लिकन हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया में मुसलमान देश में सबसे बड़ा गैर-ईसाई धार्मिक समूह हैं। आबादी का एक बड़ा हिस्सा- लगभग एक तिहाई- खुद को गैर-धार्मिक बताता है। ऑस्ट्रेलियन ब्यूरो ऑफ स्टैटस्टिक्स (एबीएस) की ताजा रिपोर्ट भी इस बात की पुष्टि कर रही है। यह बताती है कि पिछले पांच वर्षो में ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों की संख्या दोगुनी हुई है। वहीं हिंदू वहां सर्वाधिक तेजी से बढ़ने वाला धर्म बन गया है।

अपने उम्दा कौशल और किफायती मानव संसाधन की बदौलत भारत विश्व शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। भारतीय प्रतिभाओं की बदौलत अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन जैसे देश शीर्ष पर बने रहने का सपना देखते हैं। भारतीयों की यही खूबी इन देशों में इनकी मांग बढ़ा रही है।दोनों देशों के बीच अप्रवासन कार्यक्रमों की बदौलत करीब 40 हजार भारतीय 2015-2016 में ऑस्ट्रेलिया गए। जबकि 2014-2015 के दौरान उनकी संख्या केवल 34,874 थी। 2011 की जनगणना में हिंदू धर्म सर्वाधिक तेजी से फैलने वाला धर्म पाया गया था। 2016 की जनगणना में 2.7 फीसद हिंदू आबादी का अनुमान है। जबकि वहां इस्लाम मानने वाली आबादी 2.6 फीसद है। वहीं एबीएस के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में आने वाले भारतीयों में से 54.6 फीसद भारतीय ग्रेजुएट हैं या फिर वे उच्च शिक्षा प्राप्त हैं। यह आंकड़ा ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय औसत से तीन गुणा अधिक है।

भारतीयों का पसंदीदा ठिकाना      

ऑस्ट्रेलिया का दक्षिण पूर्व राज्य विक्टोरिया भारतीयों का पसंदीदा ठिकाना है। यहां अप्रवासियों की संख्या में 2.1 फीसद इजाफा दर्ज किया गया। एबीएस के मुताबिक भारतीयों की बढ़ती संख्या देश की अर्थव्यवस्था को खुशहाल करेगी।

1.5 फीसद: अप्रवासियों की संख्या में सलाना इजाफा

1.5 लाख: 2006 में ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीयों की संख्या

3 लाख: 2011 में ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय

50 फीसद: 2011 से 2016 के बीच भारतीयों की जनसंख्या में इजाफे का अनुमान

2.42 करोड़: 30 सितंबर 2016 तक ऑस्ट्रेलिया की कुल आबादी

अप्रवासियों में शीर्ष पर (2015-2016 में)           

देश, संख्या फीसद में

भारत, 21.2

चीन, 15.3

ब्रिटेन, 10.0

Leave a comment