Trump Warns Hamas: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को हमास को एक कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने चेतावनी जारी की कि अगर गाजा पट्टी में आंतरिक हिंसा और रक्तपात नहीं रुकता, तो 'हमारे पास जाकर उन्हें मारने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।' यह बयान इजरायल-हमास संघर्ष के बीच हाल ही में हुए युद्धविराम समझौते के बाद आया है, जिसे ट्रंप ने खुद अपनी मध्यस्थता से लागू करवाया था। फिलहाल, गाजा शांति समझौते का पहला चरण जारी है। ...
India Answer to Trump: भारत सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद करने का भरोसा दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को साफ किया कि उन्हें पीएम मोदी और ट्रंप के बीच किसी हालिया बातचीत की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, "मुझे दोनों नेताओं के बीच किसी फोन कॉल या बातचीत की कोई जानकारी नहीं है।" ट्रंप ने वॉशिंगटन में पत्रकारों से कहा था कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद करने की प्रक्रिया में है। ...
पाकिस्तान और तालिबान के बीच हफ्तेभर से युद्ध का माहौल बना हुआ था, जिसके बाद 48 घंटे का सीजफायर लागू कर दिया गया। इसके बाद भी दोनों ओर से हल्की-फुल्की झड़प की खबरें भी आ रही हैं। ...
India-Russian Oil Import: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत द्वारा रूसी तेल खरीद बंद करने के दावे ने वैश्विक ऊर्जा बाजार में हलचल मचा दी है। ट्रंप ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत रूस से तेल आयात रोकेगा। लेकिन विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस पर स्पष्ट बयान जारी कर कहा है कि भारत की ऊर्जा नीति उपभोक्ताओं के हितों पर आधारित है और कोई तत्काल बदलाव नहीं होगा। ...
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग छिड़ी हुई है। इसके बाद से ही पाकिस्तान बौखला हुआ नजर आ रहा है और भारत का नाम इस जंग में घसीटने लगा है। ...
India-Russia Oil Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत अब रूस से कच्चे तेल की खरीद पूरी तरह बंद कर देगा। यह घोषणा यूक्रेन युद्ध के बीच रूस पर पश्चिमी प्रतिबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम मोड़ के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, भारत सरकार की ओर से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ...
PAK-AFG Border Tension: दक्षिण एशिया की अस्थिर सीमा पर एक बार फिर गोलीबारी की आवाजें गूंजीं, लेकिन अब उम्मीद की किरण दिख रही है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर हुई हिंसक झड़पों के बाद दोनों पक्षों ने 48घंटे के अस्थायी सीजफायर पर सहमति जताई है। यह फैसला कंधार प्रांत में पाकिस्तानी वायुसेना की एयरस्ट्राइक के तुरंत बाद आया, जिसमें कम से कम 15नागरिकों की जान चली गई और 100से अधिक लोग घायल हो गए। यह घटना क्षेत्रीय तनाव को नई ऊंचाई पर ले गई है, जहां तालिबान शासन और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के बीच पुरानी दुश्मनी फिर से भड़क उठी। ...
Pakistan-Afghanistan Border Tension: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। 15अक्टूबर की सुबह हुए संघर्ष में पाकिस्तानी सेना की ओर से कथित तौर पर अफगान क्षेत्र में हमले किए गए, जिसमें कम से कम 12अफगान नागरिकों की मौत हो गई। इसके जवाब में तालिबान ने पाकिस्तान में घुसकर हमला किया, जिससे दोनों पक्षों में भारी नुकसान हुआ। ...
Bangladesh News: ढाका…बांग्लादेश की राजधानी इस समय सदमे में है। दरअसल, मंगलवार को यहां एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसके चलते एक चार मंजिला गारमेंट फैक्ट्री और उसके ठीक पास मौजूद केमिकल वेयरहाउस में आग लग गई। हादसे में कम से कम 16 मज़दूरों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। ...
China vs America: दुनिया में इन दिनों नई राजनीतिक और आर्थिक ध्रुवीकरण की स्थिति बन रही है। अमेरिका, चीन के रेयर अर्थ मिनरल्स पर बढ़ते नियंत्रण से चिंतित है और चाहता है कि भारत और यूरोपीय देश उसके साथ मिलकर एकजुट मोर्चा बनाएं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि अमेरिका एक ओर भारत से सहयोग की अपेक्षा कर रहा है, और दूसरी ओर भारत पर 50%तक का टैरिफ भी लागू कर रहा है। ...