पाकिस्तान की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। कर्ज और सातवें आसमान पर पहुंच चुकी महंगाई से लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने कहा है कि पाकिस्तान को अपना कर्ज चुकाने में बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही वैश्विक वित्तीय संस्था ने नकदी संकट से जूझ रहे देश की कर्ज चुकाने की क्षमता पर भी संदेह जताया है। शनिवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। वाशिंगटन स्थित बैंक का पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था का आकलन ऐसे समय में आया है जब IMFसहायता टीम अधिकारियों के साथ बातचीत करने के लिए शुक्रवार को यहां पहुंची थी। ...
Indian Flag Hoisted In POK: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना और पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान भारतीय झंडा फहराया गया। अन्यायपूर्ण करों को लेकर पाकिस्तान सरकार के खिलाफ POKमें बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू होने पर पाकिस्तान ने रॉ को दोषी ठहराया। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव भी किया। ...
हाल ही में अमेरिका ने राफा पर ना अटैक करने की चेतावनी दी थी इसके बावजूद मंगलवार को इजराइल ने राफा पर अटैक कर दिया जिसके बाद इजराइल ने अपने खास दोस्त से दुश्मनी मोल ले ली है। दरअसल, अब अमेरिका ने बड़ा कदम उठाते हुए इजराइल को दी जाने वाली सैन्य मदद रोक दी है ...
South Africa Under Construction Building Collapses: दक्षिण अफ्रीका के एक तटीय शहर में निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 5 हो गई। हादसे के बाद 49 मजदूर अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बचावकर्मी 12 घंटे से अधिक समय से खोज एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं। अब तक 21 मजदूरों को मलबे से बचाया जा चुका है, जिनमें से करीब 11 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए है। ...
रूस में पांचवीं बार व्लादिमीर पुतिन राष्ट्रपति बन गए हैं। उन्होंने मॉस्को के ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस में शपथ ली। इसी जगह रूस के जार परिवार के 3 राजाओं (एलेक्जेंडर 2, एलेक्जेंडर 3और निकोलस 2)की ताजपोशी हुईथी। शपथ लेने के बाद व्लादिमीर पुतिन ने कहा,"हम और मजबूत होंगे ...
Israel-Hamas Ceasefire: इजरायल और हमास के बीच करीब 7 महीने से चल रहे युद्ध को रोकने की कोशिशों के बीच अब एक सकारात्मक खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, हमास ने युद्ध रोकने के लिए मिस्र और कतर की ओर से पेश किए गए युद्धविराम प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। आपको बता दें कि इजराइल ने कल करीब एक लाख फिलिस्तीनियों को राफा शहर छोड़ने का आदेश दिया था। माना जा रहा था कि इजराइल किसी भी वक्त राफा पर हमला कर सकता है। हालांकि, कुछ घंटों बाद हमास ने संघर्ष विराम प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। ...
China Aggressive Buying Of Gold: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में 100 डॉलर प्रति औंस की गिरावट आई है, लेकिन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन जमकर सोना खरीद रहा है। यह खरीदारी सिर्फ केंद्रीय बैंकों द्वारा नहीं की जा रही है। बल्कि ये चीन के आम लोगों की तरफ से भी किया जा रहा है। ...
इजरायलऔर हमास का युद्ध जारी है। वहीं अब ये युद्ध गाजा से बढ़कर राफा तक पहुंच रहा है। दरअसल, इजरायली सेना ने फिलिस्तीनियों को चेतावनी जारी की है और कहा है कि वो पूर्वी राफा को खाली करना शुरू कर दें। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, उसमें इजरायली रक्षा बल का एक बयान मिला है, जिसमें फिलिस्तीनियों को तट के पास इजरायल द्वारा घोषित मानवीय क्षेत्र मुवासी से दूर जाने के लिए कहा गया है ...
Brazil Flood: भारत का मित्र देश ब्राजील इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील में भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। वहीं, 100 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। यह बाढ़ ब्राजील के दक्षिणी रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में आई है, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। क्षेत्र के गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने कहा कि हम जिस तबाही का सामना कर रहे हैं वह अभूतपूर्व है। ...
Joe Biden Controversial Statement: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीयों पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारत, चीन, जापान और रूस में ज़ेनोफ़ोबिया ‘Xenophobia’है। बाइडेन के मुताबिक, इन देशों के लोग ज़ेनोफोबिक हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बाइडेन ने कहा कि भारत, चीन, जापान और रूस ज़ेनोफोबिया की वजह से परेशानी में हैं। ...