Nicolas Maduro Statement on Narco-Terrorism Charges: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिकी अदालत में नार्को-टेररिज्म और मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपों से साफ इनकार कर दिया है। 5जनवरी को न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में अपनी पहली पेशी के दौरान मादुरो ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि वे अभी भी वेनेजुएला के वैध राष्ट्रपति हैं और खुद को 'युद्ध का कैदी' मानते हैं। वहीं, अब मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस दोनों को 17मार्च को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें, मादुरो को हाल ही में अमेरिकी सेना की कार्रवाई के बाद गिरफ्तार किया गया था, जिससे अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मच गई है। ...
अमेरिका के ओहायो में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमले की घटना सामने आई, जिसके बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। ...
ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन ने जम्मू और कश्मीर पर भारत के रुख के लिए अपने लंबे समय से चले आ रहे समर्थन को दोहराया है। ब्लैकमैन ने PoK पर पाकिस्तान के अवैध कब्जे का विरोध करते हुए कहा कि पूरे जम्मू और कश्मीर को भारत के साथ फिर से मिला देना चाहिए। ...
सोशल मीडिया कंपनी Meta की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर दुनियाभर में चर्चा हो रही है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और थ्रेड्स इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अब ये सोचने पर मजबूर हैं कि उनकी ऑनलाइन गतिविधियों पर कितनी निगरानी रखी जा रही है। ...
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी का तारीफ करते हुए एक बार फिर से टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि वे असल में मुझे खुश करना चाहते थे। प्रधानमंत्री मोदी बहुत अच्छे व्यक्तित्व हैं। वे एक अच्छे इंसान हैं। उन्हें पता था कि मैं खुश नहीं था। मुझे खुश करना ज़रूरी था। वे ट्रेड करते हैं, और हम उन पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं। ...
वेनेजुएला में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने बड़ा ऐलान किया। स्टारलिंक ने कहा कि वह 3 फरवरी, 2026 तक वेनेजुएला के लोगों को मुफ्त इंटरनेट सेवा देगा। ...
America Airstrike Venezuela: अमेरिकी सेना ने बड़े पैमाने पर 03जनवरी को वेनेजुएला में एयरस्ट्राइक की, जिसमें कम से कम 40नागरिकों और सैनिकों की मौत का दावा किया जा रहा है। इस हमले के दौरान अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोर्स को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यूयॉर्क ले जाया गया, जहां मादुरो को ड्रग तस्करी के आरोपों में संघीय हिरासत में रखा गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि फिलहाल वेनेजुएला को अमेरिका चलाएगा, जिसमें तेल संसाधनों तक पहुंच और बुनियादी ढांचे का पुनर्निर्माण शामिल है। वहीं, अमेरिका ने इस ऑपरेशन को 'ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व' नाम दिया है। ...
Delcy Rodriguez Interim President: वेनेजुएला में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच एक बड़ा घटनाक्रम हुआ जब अमेरिकी सेना ने 03जनवरी को राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यूयॉर्क ले जाया गया। इस घटना के बाद वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट ने उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया है, ताकि प्रशासनिक निरंतरता बनी रहे। ...
Khamenei On Iran Protests Violence: ईरान में चल रहे आर्थिक विरोध प्रदर्शनों के बीच सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने सख्त रुख अपनाते हुए 'दंगाइयों' को उनकी जगह दिखाने का आदेश दिया है। 03 जनवरी को तेहरान में दिए गए अपने भाषण में उन्होंने प्रदर्शनकारियों और दंगाइयों के बीच फर्क करते हुए कहा कि अधिकारियों को प्रदर्शनकारियों से बात करनी चाहिए, लेकिन दंगाइयों से कोई फायदा नहीं। उन्होंने इसे विदेशी ताकतों, विशेष रूप से अमेरिका और इजराइल की साजिश बताया। ...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोर्स को हिरासत में ले लिया है। ...