Red Sea में हमले के बाद अमेरिका ने डुबोए 3 जहाज, मारे गए 10 हौथी विद्रोही

Red Sea में हमले के बाद अमेरिका ने डुबोए 3 जहाज, मारे गए 10 हौथी विद्रोही

Red Sea: इजराइल-हमास युद्ध के बाद से लाल सागर और अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग मार्गों पर लगातार हमले हो रहे हैं। अब ताजा मामले में अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उनकी सेना की कार्रवाई में कई हौथी विद्रोही मारे गए हैं। अमेरिका की इस कार्रवाई के बाद लाल सागर इलाके में तनाव बढ़ने की आशंका है। अमेरिका ने कहा कि उसके सुरक्षा बलों ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की थी, जिसमें करीब 10 हौथी विद्रोही मारे गए और उनकी तीन नावें भी डूब गईं।

हौथी विद्रोहियों ने सिंगापुर के व्यापारिक जहाज पर किया हमला

अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने एक बयान जारी कर कहा कि शनिवार को हौथी विद्रोहियों ने सिंगापुर के झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज पर हमला किया था। हमले की जानकारी मिलते ही अमेरिका ने तुरंत अपने युद्धपोत मौके पर भेजे और हौथी विद्रोहियों की दो एंटी-शिप मिसाइलों को नष्ट कर दिया।इसके बाद जब सिंगापुर का यह जहाज दक्षिणी लाल सागर में पहुंचा तो हौथी विद्रोहियों ने रविवार सुबह जहाज पर फिर से हमला कर दिया। रविवार को हुए हमले में हौथी विद्रोहियों ने कई नावों में सवार होकर जहाज पर कब्ज़ा करने की कोशिश की।

अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई में मारे गये हौथी विद्रोही

इस पर अमेरिका ने अपने युद्धपोतों के साथ सैन्य हेलीकॉप्टरों को मौके पर भेजा और हौथी विद्रोहियों ने अमेरिकी हेलीकॉप्टर पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी के जवाब में हौथी विद्रोहियों को भी अमेरिकी हेलीकॉप्टरों ने निशाना बनाया। अमेरिका की इस कार्रवाई में कई हौथी विद्रोही मारे गए और उनकी तीन नावें भी डूब गईं। एक नाव मौके से भागने में सफल रही। इस कार्रवाई में अमेरिकी सेना को कोई नुकसान नहीं हुआ। हौथी विद्रोहियों ने अपने 10 लोगों की हत्या की बात भी स्वीकार की है और परिणाम भुगतने की धमकी भी दी है। इस घटना के बाद लाल सागर क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है।

इजराइल-हमास युद्ध के बाद लाल सागर में जहाजों पर हमले बढ़े

आपको बता दें कि 19 नवंबर के बाद से लाल सागर और अरब सागर के अंतरराष्ट्रीय शिपिंग मार्गों पर वाणिज्यिक जहाजों पर 23 हमले हुए हैं। ये हमले इजराइल-हमास युद्ध के कारण हो रहे हैं। दरअसल ईरान ने हौथी विद्रोहियों फिलिस्तीन का समर्थन किया था।

Leave a comment