
US Hospital Shooting: उत्तरपूर्वी अमेरिकी राज्य न्यू हैम्पशायर के एक मनोरोग अस्पताल में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने गोलीबारी कर दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने उसे मार गिराया। राज्य पुलिस कर्नल मार्क हॉल ने कहा कि संदिग्ध ने कॉनकॉर्ड में न्यू हैम्पशायर अस्पताल में प्रवेश किया और लॉबी में एक व्यक्ति को गोली मार दी।
एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, किर्क हॉल ने कहा, "अस्पताल में नियुक्त एक सुरक्षा गार्ड ने तत्काल कार्रवाई की और जवाबी कार्रवाई की, जिसमें संदिग्ध की मौत हो गई।" उन्होंने यह भी कहा कि हमला अस्पताल की लॉबी तक ही सीमित था। मार्क हॉल ने शूटर या पीड़ित की पहचान नहीं की। उन्होंने कहा, "जनता के लिए कोई जोखिम नहीं है और अस्पताल में मरीजों या कर्मचारियों के लिए कोई जोखिम नहीं है।"
बताया जा रहा है कि यह न्यू हैम्पशायर का 185 बेड वाला अस्पताल है। यहां गंभीर मानसिक बीमारी से पीड़ित मरीजों का इलाज किया जाता है। ऐसे में यह समझ से परे है कि गोली चलाने वाले शाख्यप की मंशा क्या थी? आखिर क्यों अस्पताल में घुसकर फायरिंग करने पहुंचा शख्स?
अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं चिंताजनक रूप से आम हैं। कहा जाता है कि अमेरिका एक ऐसा देश है जहां लोगों से ज्यादा बंदूकें हैं। बंदूकों की बिक्री को लेकर कई बार सख्त नियम बनाने की कोशिशें हुईं, लेकिन हर बार इनका विरोध हुआ। हथियार प्रतिबंध का मुद्दा कई चुनावों में भी उठाया जा चुका है।
Leave a comment