पुतिन की ये बातें सुन चीन-पाकिस्तान को जरूर लगेगी मिर्ची, बोले –भारत को मिलना चाहिए वैश्विक महाशक्ति का दर्जा

पुतिन की ये बातें सुन चीन-पाकिस्तान को जरूर लगेगी मिर्ची, बोले –भारत को मिलना चाहिए वैश्विक महाशक्ति का दर्जा

Putin Statement On India: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की सराहना की और कहा कि भारत और रूस के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने भारत को एक महान देश बताते हुए ये भी कहा कि भारत को वैश्विक महाशक्तियों की सूची में शामिल किया जाना चाहिए। पुतिन ने ये बयान रूस के सोची शहर में आयोजित वालदाई डिस्कशन क्लब कार्यक्रम में दिया, जहां उन्होंने दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग और भारत की आर्थिक प्रगति पर अपने विचार साझा किए।

भारत की आर्थिक प्रगति और वैश्विक महत्व

पुतिन ने अपने संबोधन में कहा, "हम भारत के साथ अपने रिश्तों को विभिन्न क्षेत्रों में विकसित कर रहे हैं। भारत न केवल एक महान देश है, बल्कि ये दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। इसकी GDP7.4 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है, जो इसके मजबूत आर्थिक विकास को दर्शाता है।" उन्होंने भारत के विकास को वैश्विक दृष्टिकोण से प्रेरणादायक बताया और कहा कि इसकी विशालता और आर्थिक सफलता को देखते हुए, भारत को वैश्विक महाशक्तियों की सूची में शामिल किया जाना चाहिए।

भारत-रूस के रिश्तों का ऐतिहासिक महत्व

पुतिन ने सोवियत संघ के समय से भारत और रूस के रिश्तों को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सोवियत संघ ने भारत की स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी, और तब से लेकर आज तक दोनों देशों के बीच सहयोग मजबूत हुआ है। पुतिन ने ये भी कहा कि भारत और रूस के रिश्ते हमेशा से विशेष रहे हैं, और वे इसे और अधिक मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

भारत का उज्जवल भविष्य

पुतिन ने भारत की प्राचीन संस्कृति और इसके आने वाले समय में अपार विकास की संभावनाओं को भी सराहा। उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था और विशाल जनसंख्या के साथ, इसका भविष्य बहुत उज्जवल है। पुतिन ने दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि भविष्य में और अधिक साझा लाभ प्राप्त किया जा सके।

Leave a comment