
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध अब एक नई दिशा में बढ़ रहा है। हाल ही में, यूक्रेनी सेना ने रूस के सारातोव शहर की एक प्रमुख इमारत पर ड्रोन से हमला किया, जिससे पूरी इमारत धुएं से ढक गई। यह हमला रूस के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ है।रिपोर्ट्स के अनुसार, यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के सारातोव शहर में रिहायशी इलाके में मौजूद एक बिल्डिंग को निशाना बनाया। यूक्रेन का असली टारगेट रूस का एंगेल्स एयरबेस था, जो एक महत्वपूर्ण बमवर्षक एयरबेस है।
हालांकि, ड्रोन एंगेल्स एयरबेस से 12 किलोमीटर पहले ही सारातोव में एक इमारत से टकरा गया। इस टकराव के बाद जोरदार धमाका हुआ, जिससे इमारत पूरी तरह से धुएं में ढक गई। इस हमले के बाद रूस को कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं है।यूक्रेनी आर्मी का रूस पर यह अटैक 9/11 जैसा हमला है।
ड्रोन हमले की विस्तृत जानकारी
यूक्रेन ने रूस के सारातोव क्षेत्र के दो प्रमुख शहरों पर ड्रोन हमले किए। इनमें से एक महिला घायल हो गई और कई आवासीय घरों को नुकसान पहुंचा। रूस ने आरोप लगाया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने कुछ ड्रोन को नष्ट कर दिया, लेकिन बच गए ड्रोन के मलबे से सारातोव शहर में एक आवासीय परिसर क्षतिग्रस्त हो गया।
क्या रूस करेगा पटवार?
इस हमले के बाद अब रूस की प्रतिक्रिया का इंतजार है। पुतिन ने अब तक इस हमले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि रूस यूक्रेन के इस हमले का जवाब देने के लिए सक्रिय होगा। इससे पहले, यूक्रेन ने रूस पर हमला कर एक शहर पर कब्जा कर लिया था, और अब सारातोव में हुए इस हमले से रूस को एक और झटका दिया है।
यूक्रेन का रणनीतिक लक्ष्य
इस हमले के बाद ये सवाल उठना स्वाभाविक है कि यूक्रेन ने एंगेल्स एयरबेस को निशाना क्यों बनाया? यह एयरबेस रूस के बमवर्षक विमानों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल है और रूस के आक्रमण की रणनीतिक नींव का हिस्सा भी है। यूक्रेन ने फरवरी 2022 में रूस के आक्रमण शुरू करने के बाद से इस एयरबेस को कई बार निशाना बनाया है। यूक्रेन का उद्देश्य पुतिन की सैन्य ताकत को कमजोर करना और रूस के आक्रमणों को बाधित करना है।
Leave a comment