
नई दिल्ली: रूस के खिलाफ युद्ध में पाकिस्तान द्वारा यूक्रेन को हथियार मुहैया कराने की खबरों के बीच भारत में रूसी राजदूत ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा,मॉस्को इन खबरों पर करीब से नजर रख रहा है। भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा कि मॉस्को इन रिपोर्टों को बहुत गंभीरता से ले रहा है क्योंकि ये जमीनी स्थिति को प्रभावित करती हैं और रूस विरोधी गतिविधियां हैं।
अलीपोव ने कहा, "ऐसे उदाहरणों के बारे में रिपोर्ट और सूचनाएं आई हैं, हम इस जानकारी को बहुत गंभीरता से लेते हैं। यदि पुष्टि हो जाती है, तो यह एक बहुत ही स्पष्ट रूस विरोधी कार्रवाई है जिसे हम नजरअंदाज नहीं कर सकते और जैसा कि मैंने कहा, हमने समाचारों को बहुत करीब से देखा है और रिपोर्टें और उन्हें बहुत गंभीरता से लें रहे है।
S-400 की डिलीवरी को लेकर चल रही अटकलों का दिया जवाब
रूस और भारत ने चीन और पाकिस्तान से खतरों का मुकाबला करने के लिए नई दिल्ली के साथ S-400 सहित हथियार विभिन्न हथियारों के सौदे किए हैं। वहीं S-400 की डिलीवरी के सवाल का जवाब देते हुए, डेनिस अलीपोव ने कहा, "जहां तक S-400 की डिलीवरी का सवाल है, रूसी कंपनियों के प्रमुखों ने पुष्टि की है कि आपूर्ति समय के अनुसार पूरी हो जाएगी। हम अगले साल के अंत तक डिलीवरी पूरी करने के बारे में बात कर रहे हैं।"
रूस-भारत संबंध नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं
अलीपोव ने कहा कि रूस-भारत संबंध नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं और सुचारू रूप से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, "जैसा कि आंकड़े कहते हैं, हम अपने देशों (भारत-रूस) के बीच आर्थिक विकास से बहुत संतुष्ट हैं। व्यापार बढ़ रहा है... हम अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं, हम विभिन्न उन्नत क्षेत्रों में बातचीत बनाए हुए हैं। अर्थव्यवस्था और विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र। परमाणु ऊर्जा में सहयोग बहुत सफल रहा है, हम एकमात्र देश हैं जो व्यावहारिक रूप से परमाणु ऊर्जा, परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग के इस क्षेत्र में भारत के साथ सहयोग करते हैं।"
Leave a comment