नहीं रहे पोप फ्रांसिस, 88 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

नहीं रहे पोप फ्रांसिस, 88 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Pope Francis News: पोप फ्रांसिस को लेकर एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, 88वर्षीय पोप फ्रांसिस ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।  उनका वेटिकन सिटी में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे लंबे वक्त से बीमार थे। उन्हें पिछले दिनों निमोनिया की शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पोप फ्रांसिस की निधन की खबर के बाद पूरा कैथोलिक समुदाय शोक में डूब गया हैं।

जानकारी के अनुसार, पोप फ्रांसिस ब्रोंकाइटिस से पीड़ित थे। उनके दोनों फेफड़ों में न्यूमोनिया था। जिस वजह से उनकी हालत गंभीर थी। वेटिकन ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा बताया कि उन्हें लंबे समय से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जिसके चलते उनकी हालात लगातार बिगड़ती जा रही थी।

कौन थे पोप फ्रांसिस?

बता दें, पोप फ्रांसिस का जन्म 17दिसंबर 1936को अर्जेंटिना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में हुआ था। उनका बचपन का नाम जॉर्ज मारियो बर्गोग्लियो था। उनके पिता का नाम मारियो था। जो रेलवे में अकाउंटेंट थे। उनकी मां का नाम रेजिना सिवोरी था।

उन्होंने केमिकल टेक्नीशियन की पढ़ाई की है। पढ़ाई के साथ उन्होंने 11 मार्च 1958 को उन्होंने सोसाइटी ऑफ जीसस में प्रवेश किया।  इसके बाद उन्हें 13 दिसंबर 1969 को रेमन जोस कैस्टेलानो ने प्रीस्ट नियुक्त किया। बता दें, पोप फ्रांसिस रोमन कैथोलिक चर्च के पहले लैटिन अमेरिकी धर्मगुरु थे। उनका पूरा जीवन ईश्वर की सेवा में समर्पित रहा। .

Leave a comment