
Pope Francis Passes Away: 88 साल की उम्र में पोप फ्रांसिस ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह ब्रोंकाइटिस से पीड़ित थे। उनके दोनों फेफड़ों में न्यूमोनिया था। जिस वजह से उनकी हालत गंभीर थी। वहीं, उनके निधन की खबर से पूरे कैथोलिक समुदाय के साथ पूरी दुनिया शोक की लहर में डूब गई हैं।
बता दें, पोप फ्रांसिस के निधन से एक दिन पहले यानी 20 अप्रैल को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात भी की थी। इसके अलावा उन्होंने ईस्टर संडे के अवसर पर सेंट पीटर स्क्वायर में लोगों को आशीर्वाद दिया था। वहीं, पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व के कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजली देते हुए अपना दुख जाहिर किया है।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजली
दुनियाभर के नेताओं की मानें तो पोप फ्रांसिस एक ऐसे शख्स थे जो गरीबों की हमेशा मदद करते थे। जो हमेशा कमजोर लोगों की मदद करते थे। पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजली देते हुए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा 'मेरा दिल ये सोच के दुखी है, जो फ्रांसिस से इतना प्यार करते हैं। उन्हें अपने जीवन का आदर्श मानते थे।' उन्होंने आगे कहा कि कल पोप फ्रांसिस को देखकर उन्हें खुशी हुई, लेकिन मन भी दुखी हुई। क्योंकि वह बहुत बीमार थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
फ्रांस के राष्ट्रपति ने जताया दुख
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी पोप फ्रांसिस के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा 'पोप फ्रांसिस चाहते थे कि चर्च सबसे गरीब लोगों के लिए खुशी और उम्मीद लेकर आए। ताकि लोग एक-दूसरे से जुड़े रहे। लेकिन ये काम उनके जाने के बाद भी होगा। मेरी पत्नी और मैं सभी कैथोलिकों और शोकग्रस्त दुनिया के लिए अपनी संवेदनाएँ भेजते हैं।'
मिस्र के राष्ट्रपति ने क्या कहा?
पोप फ्रांसिस के निधन से सभी लोग शोक में डूबे हुए हैं। फ्रांसिस के निधन पर श्रद्धांजली देते हुए मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फत्ताह अल-सीसी ने भी अपना दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा 'पोप फ्रांसिस शांति, प्रेम और करुणा की आवाज थे। उन्हें कभी भूला नहीं जा सकता।'
जियोर्जिया मेलोनी ने भी किया याद
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी पोप फ्रांसिस को याद किया है। उन्होंने कहा 'यह खबर हमें बहुत दुख देने वाली है। क्योंकि एक महान व्यक्ति और पादरी हमें छोड़कर चले गए। मुझे उनकी दोस्ती का सौभाग्य मिला।'
भारत के प्रधानमंत्री ने भी जताया दुख
पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें श्रद्धांजली दी है। PM मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा 'परम पावन पोप फ्रांसिस के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ। दुख और स्मरण की इस घड़ी में, वैश्विक कैथोलिक समुदाय के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।' उन्होंने आगे कहा 'पोप फ्रांसिस को दुनिया भर में लाखों लोग करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में हमेशा याद रखेंगे।'
Leave a comment