
India-Ethiopia Relation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इथियोपिया यात्रा ने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को नई ऊंचाई दी है। मोदी की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा रही, जिसमें भारत और इथियोपिया ने अपने संबंधों को 'रणनीतिक साझेदारी' का दर्जा दिया। इस दौरान 8अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए, जो अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करेंगे। तो वहीं, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ व्यापक वार्ता में दोनों नेताओं ने वैश्विक दक्षिण की साझेदारी पर जोर दिया।
इस दौरान दोनों नेताओं ने अर्थव्यवस्था, नवाचार, प्रौद्योगिकी, रक्षा, स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण और बहुपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। मोदी ने इथियोपिया को 'मेरा भाई, मेरा दोस्त' कहकर संबोधित किया और दोनों देशों की विविधता को 'एकता में विविधता' का प्रतीक बताया। उन्होंने अफ्रीकी संघ की मेजबानी करने वाले इथियोपिया की भूमिका की सराहना की और 2023में नई दिल्ली जी20शिखर सम्मेलन में अफ्रीकी संघ को सदस्यता दिलाने में भारत की भूमिका का जिक्र किया। चर्चाओं में खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा, सतत कृषि, प्राकृतिक खेती, कृषि-प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) जैसे मुद्दे शामिल रहे। मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा के लिए अबी का धन्यवाद दिया और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग पर जोर दिया।
आठ समझौतों पर किए साइन
दोनों देशों ने निम्नलिखित आठ समझौतों/एमओयू पर हस्ताक्षर किए, जो द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देंगे:
Leave a comment