
Pakistan On Kashmir: पाकिस्तान ने एक बार फिर बकरीद के अवसर पर कश्मीर मुद्दे का राग अलापा है। 07 जून को पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल जनरल सईद आसिम मुनीर ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर तैनात सैनिकों के साथ ईद-उल-अज़हा मनाने के लिए अग्रिम चौकियों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सैनिकों की तत्परता और उच्च मनोबल की सराहना की।
LoC पर जनरल मुनीर का दौरा
पाकिस्तान की सेना के जनसंपर्क विभाग की मानें तो जनरल आसिम मुनीर ने LoC पर तैनात सैनिकों के साथ ईद की नमाज़ अदा की और उनके साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने सैनिकों को हाल के भारत-पाकिस्तान तनावों के संदर्भ में उनकी बहादुरी और प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए बधाई दी।उन्होंने कहा 'आपने हाल की भारतीय उकसावे की कार्रवाइयों का मुंहतोड़ जवाब देकर निर्दोष पाकिस्तानी नागरिकों, जिसमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं, की मौत का बदला लिया है।' उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुसार जम्मू-कश्मीर विवाद के समाधान की आवश्यकता पर बल दिया और भारत के कथित अवैध कब्जे की निंदा की।
जनरल आसिम मुनीर को हाल ही में फील्ड मार्शल के पद पर नियुक्त किया गया, जो पाकिस्तान में 1959 के बाद पहली बार हुआ। यह पदोन्नति भारत के साथ हाल के सैन्य संघर्ष के बाद उनकी स्थिति को मजबूत करने के लिए देखी जा रही है।
Leave a comment