भारत को लगातार टैरिफ का झटका दे रहे अमेरिका की बढ़ीं मुश्किलें, आर्थिक संकट के चलते स्पेस एजेंसी NASA हुई बंद

भारत को लगातार टैरिफ का झटका दे रहे अमेरिका की बढ़ीं मुश्किलें, आर्थिक संकट के चलते स्पेस एजेंसी NASA  हुई बंद

NASA Shut Down: अमेरिका में गहराए आर्थिक संकट और सरकारी फंडिंग रुकने के चलते प्रतिष्ठित अंतरिक्ष एजेंसी NASA को अपने अधिकांश ऑपरेशनों पर रोक लगानी पड़ी है। 1अक्टूबर 2025से शुरू हुए अमेरिकी सरकार के शटडाउन के कारण NASA ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है कि एजेंसी “अगले आदेश तक बंद” रहेगी। यह स्थिति तब बनी जब अमेरिकी कांग्रेस बजट पास करने में विफल रही, जिसके चलते हजारों सरकारी कर्मचारियों को बिना वेतन के छुट्टी पर भेजा गया है।

सिर्फ जरूरी मिशन जारी, सोशल मीडिया भी बंद

NASA के अधिकतर मिशन, रिसर्च प्रोजेक्ट्स और सार्वजनिक अपडेट फिलहाल रुके हुए हैं। सोशल मीडिया अकाउंट्स निष्क्रिय हैं और मिशन अपडेट में देरी हो रही है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS), सौर मंडल में सक्रिय अंतरिक्ष यानों और क्षुद्रग्रह निगरानी जैसे सुरक्षा से जुड़ी परियोजनाएं अब भी सीमित स्टाफ के साथ जारी हैं। शटडाउन के चलते एजेंसी के रोज़मर्रा के संचालन और वैज्ञानिक अनुसंधानों पर व्यापक असर पड़ा है।

चंद्रमा मिशन 'आर्टेमिस' पर संकट के बादल

NASA की महत्वाकांक्षी परियोजना, ‘आर्टेमिस प्रोग्राम’, जो मानव को दोबारा चंद्रमा पर भेजने के मिशन पर केंद्रित है, शटडाउन की मार झेल सकता है। इस परियोजना के तहत चल रही अनुसंधान गतिविधियां और लॉन्चिंग प्लान्स पर भी ब्रेक लग सकता है। NASA से जुड़ी कई विश्वविद्यालय अनुसंधान परियोजनाएं और कॉन्ट्रैक्टर्स के काम प्रभावित हुए हैं, जिससे वैज्ञानिक समुदाय में चिंता गहराई है।

अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि

भले ही अधिकांश कार्य रुक गए हों, लेकिन अंतरिक्ष यात्रियों और यानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निगरानी अब भी जारी है। NASA का स्टाफ सीमित संसाधनों में चुपचाप काम कर रहा है ताकि अंतरिक्ष में मौजूद मिशन सुरक्षित रहें। ये घटनाक्रम यह दर्शाता है कि राजनीतिक अस्थिरता कैसे वैज्ञानिक प्रगति को प्रभावित कर सकती है।

Leave a comment