Search KhabarFast

Press ESC to close

Middle East Crisis: ईरान का इस्फहान बना जंग का मैदान, अमेरिका के बंकर-बस्टर बमों से दहला पूरा इलाका

Middle East Crisis: ईरान का इस्फहान बना जंग का मैदान, अमेरिका के बंकर-बस्टर बमों से दहला पूरा इलाका

US Attack Isfahan: ईरान के प्रमुख शहर इस्फहान में सोमवार-मंगलवार की रात बड़े पैमाने पर विस्फोट और आग की लपटें देखी गईं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका ने वहां एक बड़े गोला-बारूद डिपो पर 2,000-पाउंड (लगभग 907किलोग्राम) के बंकर-बस्टर बम बरसाए। इस हमले में अमेरिका-इजरायल की संयुक्त कार्रवाई बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक ईरान की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया या नुकसान की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि हमला एक बड़े हथियार भंडार को निशाना बनाकर किया गया, जिसे बंकर-बस्टर जैसे विशेष बमों से भेदा गया, ताकि मजबूत संरक्षित ठिकानों को नष्ट किया जा सके। बता दें, इस्फहान ईरान का एक महत्वपूर्ण सैन्य और रणनीतिक केंद्र है, जहां बद्र मिलिट्री एयरबेस स्थित है और शहर की आबादी लगभग 23लाख है। यहां ईरान के मिसाइल उत्पादन, सैन्य विमानन और परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी सुविधाएं भी हैं।

ट्रंप ने शेयर किया एक वीडियो

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर बिना किसी कैप्शन के एक वीडियो शेयर किया, जिसमें रात के अंधेरे में इस्फहान के आसमान में लगातार भयानक विस्फोट और आग की लपटें दिख रही हैं। वीडियो में आसमान नारंगी रोशनी से जगमगा उठा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स ने इसे हमले के दौरान कैद किया गया फुटेज बताया है। ट्रंप ने पहले भी ईरान को चेतावनी दी थी कि अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो ईरान की ऊर्जा सुविधाओं को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा।

मालूम हो कि यह हमला मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और ईरान-इजरायल-अमेरिका संघर्ष के बीच हुआ है। अमेरिका और इजरायल ईरान पर आरोप लगाते रहे हैं कि वह परमाणु हथियार कार्यक्रम की ओर बढ़ रहा है, जबकि ईरान इसे खारिज करता रहा है। हाल के दिनों में दोनों तरफ से कई हमले और पलटवार हो चुके हैं। इस्फहान पर यह स्ट्राइक ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करने का हिस्सा मानी जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच इस्लामाबाद में बातचीत की तैयारी, क्या सीजफायर खत्म होने के बाद होगी दूसरी वार्ता?

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब बातचीत की नई कोशिशें तेज होती दिख रही हैं। खबर है कि दोनों देशों के बीच अगला दौर इस्लामाबाद में हो सकता है।

शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान में फिर जुटेंगे ईरान-अमेरिका के प्रतिनिधि, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान

America-Iran Talk:अमेरिका और ईरान के बीच कल पाकिस्तान के इस्लामाबाद में दूसरे दौर की शांति वार्ता होने वाली है। इसका ऐलान खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया है। उन्होंने कहा कि अगर कल समझौता नहीं हुआ तो ईरान पर करार हमला करेंगे। साथ ही हर बिजली संयंत्र और पुल को ध्वस्त करने की चेतावनी दी है।

व्हाइट हाउस में बन रहा 4 हजार करोड़ का अभेद्य बंकर, क्या बढ़ गया ट्रंप पर खतरा?

White House Bunker: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में व्हाइट हाउस के नीचे एक विशाल और अत्याधुनिक अभेद्य बंकर का निर्माण जोरों पर चल रहा है। लगभग 400 मिलियन डॉलर (करीब 3,400-4,000 करोड़ रुपये) की अनुमानित लागत वाले इस प्रोजेक्ट ने सुर्खियां बटोर ली हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें