
China On India-Pakistan War: पाकिस्तान ने बीती रात भारत के एक रणनीतिक स्थान पर फतेह-1 बैलिस्टिक मिसाइल दागने की कोशिश की। लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने इस हमले को नाकाम करते हुए मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर दिया। इस सैन्य नाकामी और भारत की आक्रामक प्रतिक्रिया से घबराए पाकिस्तान का करीबी दोस्त चीन ने अब शांति की दुहाई देना शुरू कर दिया है। चीनी विदेश मंत्रालय ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव पर चिंता व्यक्त की। इसी के साथ दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की और चेतावनी दी कि अगर तनाव और बढ़ा तो क्षेत्रीय स्थिरता को खतरा हो सकता है।
चीन ने की शांति की अपील
पाकिस्तान को हमेशा सैन्य और कूटनीतिक समर्थन देने वाला चीन इस बार बैकफुट पर दिखाई दे रहा है। भारत की जवाबी कार्रवाई और पाकिस्तान की सैन्य कमजोरी को देखते हुए चीन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। चीन ने दोनों देशों से शांति बनाए रखने की अपील की है। चीन ने ऐसी कार्रवाई करने से बचने का आह्वान किया है। जिससे स्थिति और खराब हो सकती है।
चीन ने यह भी कहा कि वह एक निष्पक्ष जांच का समर्थन करता है और दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने में रचनात्मक भूमिका निभाने को तैयार है। इससे पहले भी चीन ने 07 मई को एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा था 'भारत का सैन्य ऑपरेशन खेदजनक है।' हम भारत और पाकिस्तान से अधिकतम संयम बरतने और क्षेत्रीय शांति व स्थिरता के लिए काम करने की अपील करते हैं।'
चीन ने दी दोनों देशों को चेतावनी
चीन ने दोनों देशों से शांति की अपील करने के साथ चेतावनी भी दी है। चीन का कहना है कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ा, तो यह न केवल दक्षिण एशिया की शांति के लिए खतरा होगा, बल्कि वैश्विक स्थिरता को भी प्रभावित कर सकता है। दोनों देशों के बीच का तनाव क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए हानिकारक है।
Leave a comment