Search KhabarFast

Press ESC to close

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आग का कहर, 17 लोगों की जिंदगियां हुई खाक; राहत कार्य जारी

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आग का कहर, 17 लोगों की जिंदगियां हुई खाक; राहत कार्य जारी

Indonesia Fire Tragedy: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 09दिसंबर को एक सात मंजिला कार्यालय की इमारत में लगी भीषण आग लग गई। जिसमें कम-से-कम 17लोगों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, यह हादसा दोपहर के समय हुआ, जब आग तेजी से फैली और घना धुआं ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गया, जिससे कई लोग फंस गए। अधिकारियों के अनुसार, आग की शुरुआत पहली मंजिल पर एक बैटरी में लगी आग से हुई, जो जल्दी ही पूरी इमारत में फैल गई और उसके आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई।

कहां-कैसे हुआ हादसा?

यह हादसा सेंट्रल जकार्ता में स्थित एक की इमारत भवन में हुई, जहां टेरा ड्रोन इंडोनेशिया कंपनी के कार्यालय हैं। यह कंपनी खनन, कृषि और अन्य क्षेत्रों के लिए ड्रोन सेवाएं प्रदान करती है। भवन सात मंजिला था और आग दोपहर में शुरू हुई, जो तेजी से फैली। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि घना काला धुआं पूरे इलाके में फैल गया, जिससे बचाव कार्य में मुश्किल हुई। वीडियो फुटेज में दमकलकर्मी फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश करते नजर आए।

बताया जा रहा है कि आग की वजह पहली मंजिल पर बैटरी में लगी आग है, जो ऊपरी मंजिल तक फैलती चली गई। इस वजह से कई कर्मचारी फंस गए और दम घुटने से मौतें हुईं। अधिकारियों ने बताया कि भवन में मौजूद लोग ऊपरी मंजिलों पर थे, जहां धुआं सबसे ज्यादा प्रभावित कर रहा था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

रूसी और ईरानी तेल पर छूट खत्म, भारत के सामने नई आपूर्ति चुनौती; बढ़ सकती हैं लागतें

मध्य पूर्व में चल रहे तनाव और तेल बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच अब वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अमेरिका ने रूसी और ईरानी तेल पर दी गई अस्थायी छूट को खत्म करने का फैसला किया है।

Iran-US Deal: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान से समझौते के बाद पाकिस्तान जाएंगे, इस्लामाबाद में हो सकती है ‘ऐतिहासिक डील’

Iran-US Deal: ईरान और अमेरिका के बीच दूसरी बार पाकिस्तान के राजधानी इस्लामाबाद में बातचीत होने वाली है। इसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगर यह बातचीत किसी ठोस नतीजे पर पहुंचती है, तो वे समझोते पर हस्ताक्षर करने के लिए पाकिस्तान जा सकता हैं।

अमेरिका-ईरान तनाव...रक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी; युद्ध फिर शुरू होने का खतरा

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। हाल ही में दोनों देशों के बीच दो हफ्ते का सीजफायर हुआ था, लेकिन अब हालात फिर से बिगड़ते दिख रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें