आतंकवाद पर चीन-पाकिस्तान ने बनाई नई रणनीति? UN में दोनों ने मिलकर रचा नया खेल

आतंकवाद पर चीन-पाकिस्तान ने बनाई नई रणनीति? UN में दोनों ने मिलकर रचा नया खेल

China-Pakistan Relation: चीन ने मंसूबे किसी से छुपे नहीं हैं। वर्तमान समय मे चीन दोगली नीति के तहत आगे बढ़ रहा है। एक तरफ जहां चीन इस्लामी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ चीन भारत के दुश्मन आतंकियों को बचाने के लिए वह संयुक्त राष्ट्र को अपना ढाल बना रहा है।

पाकिस्तान को मिला चीन का साथ

बता दें, पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान एक नई चाल रह रहा है। पाकिस्तान ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की है। इसी के साथ इस हमले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, बीते दिन चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार से बातचीत की थी। इस बातचीत के बाद चीन ने खुलकर पाकिस्तान का समर्थन किया है। इसके अलावा पाकिस्तान की ओर से की मांग का भी चीन ने समर्थन किया है। 

संयुक्त राष्ट्र ने हमले पर क्या कहा?

बता दें, संयुक्त राष्ट्र ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। तो वहीं, परिषद के अस्थायी सदस्य के रूप में पाकिस्तान भी संयुक्त राष्ट्र की इस बैठक में शामिल हुआ। UN के सदस्यों ने हमले में शामिल दोषियों और उनके मददगारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। UN ने सभी देशों से अपील की है कि वे अंतरराष्ट्रीय कानून एवं सुरक्षा परिषद के प्रासंगिक प्रस्तावों के तहत अपने दायित्वों का पालन करें।

Leave a comment